{"_id":"5b64ae7ec6a16bb5565d6cf8c4ef61f3","slug":"polling-centre-change-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातों रात बदला गया मतदान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातों रात बदला गया मतदान केंद्र
ईसानगर
Updated Sat, 17 Oct 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खमरिया के प्राथमिक विद्यालय में बना मतदान केंद्र रातों रात बदल दिया गया। डाएम किंजल सिंह शुक्रवार को मतदान केंद्रों पर तैयारियों का जायजा लेने के लिए खमरिया पहुंची थीं। वहां ग्रामीणों और पोलिंग पार्टी के लोगों ने शिकायत की कि बूथों के सामपेक्ष स्कूल में जगह काफी कम है। इसपर डीएम ने चुनाव आयोग से अनुमति लेकर मतदान केंद्र का स्थान बदलने का निर्देश दिया। रातों रात यह मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय से हटाकर बीबीएलसी इंटर कालेज में स्थापित कर दिया गया।
वोटर लिस्ट में खामियों के चलते मायूस लौटे मतदाता
ईसानगर। खमरिया के मतदान स्थल पर कई मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब थे। इसके चलते वोटर मतदाता सूची में अपना नाम खोजते रहे। वोटर लिस्ट में नाम न होने के कारण वे वोट डालने से वंचित रह गए। इससे युवा मतदाता काफी निराश हुए।
महिलाओं में दिखा ज्यादा जोश
ईसानगर। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में ब्लाक ईसानगर के मतदान केंद्रों पर पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में ज्यादा उत्साह दिखा। इसके चलते मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। खमरिया के मतदान केंद्र पर करीब 80 साल की एक वृद्धा सकीना अपने पोते की साइकिल पर सवार हो वोट डालने पहुंची। इसी तरह शारीरिक रूप से कमजोर और अधिक उम्र की कलावती, पिटान देवी जनक दुलारी आदि महिलाएं भी वोट डालने मतदान केंद्र तक पहुंचीं।