{"_id":"5f874e788ebc3e9bb744c0bd","slug":"political-lakhimpur-news-bly4234002155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा का अनिश्चित कालीन धरना एसडीएम के आश्वासन पर शाम को हुआ समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का अनिश्चित कालीन धरना एसडीएम के आश्वासन पर शाम को हुआ समाप्त
बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मदी मंडी स्थल पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सपा कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
Link Copied
मोहम्मदी। सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नवीन मंडी स्थल पर धान खरीद न होने पर धरना शुरू कर दिया। एसडीएम स्वाति शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर किसानों की दिक्कत का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद शाम को धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
ज्ञापन में किसानों की यह समस्या बताई गई कि धान की खरीद केवल 800 से 1200 रुपये प्रति क्विंटल की हिसाब से हो रही है। जबकि सरकारी खरीद केंद्रों पर सन्नाटा है। इससे किसानों को धान के पूरे दाम नहीं मिल पा रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने धान खरीद के लिए तत्काल टोकन व्यवस्था लागू कराए जाने, सभी केंद्रों को तत्काल शुरू कराने, कुछ केंद्रों पर गुपचुप हो रही फर्जी खरीद पर लगाम लगाए जाने, गन्ना किसानों का बकाया मूल्य जल्द दिलाने, चीनी मिल 31 अक्तूबर तक चालू कराने सहित कई और मांगें भी उठाईं। धरनास्थल पर सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप यादव एवं क्रांति कुमार सिंह ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर रामसागर यादव, राजेश यादव, आरिफ गाजी, प्रदीप कुमार, इकरार अहमद सहित कई लोग मौजूद रहे। इधर, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने एसडीएम को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें मंडी में धान केंद्र संचालित करने, गन्ने का बकाया भुगतान 18 अक्तूबर तक दिलाने मांग खास रही। ज्ञापन पर गुरु पेज सिंह, दलजीत सिंह, सुखदेव सिंह, प्रगट सिंह आदि के दस्तखत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।