फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Policeman suspended for taking Rs 20,000 bribe

Lakhimpur Kheri News: 20 हजार रिश्वत लेने के मामले में सिपाही निलंबित

Sun, 23 Jun 2024 04:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Policeman suspended for taking Rs 20,000 bribe
लखीमपुर खीरी। मिट्टी से भरा डनलप रोकने और बीस हजार रुपये लेकर छोड़ देने के मामले में शनिवार को एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। होमगार्ड पर कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें पलिया विधायक रोमी साहनी एसओ भीरा पंकज त्रिपाठी से रिश्वत की रकम को दो घंटे के भीतर लौटाने की बात कह रहे थे। मामला मिट्टी से भरा डनलप रोकने और बीस हजार रुपये लेकर छोड़ देने का था। जानकारी होने के बाद एसपी गणेश प्रसाद साहा ने सीओ यादवेंद्र यादव जांच सौंपी।
विज्ञापन

सीओ ने पीड़ित के बयान दर्ज करने के साथ सिपाहियों से भी पूछताछ की। सीओ यादवेंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया भीरा थाने पर तैनात सिपाही संजय और एक होमगार्ड दोषी पाए गए। सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। होमगार्ड पर कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा है। जांच जारी है। आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed