फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police will alert the public via broadcast

सार्वजनिक प्रसारण के जरिए अलर्ट करेगी पुलिस 

Mon, 07 Nov 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 07 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Police will alert the public via broadcast
पीए सिस्टम - फोटो : अमर उजाला
शहर में छह और खीरी में लगेंगे दो एनाउंसमेंट सिस्टम
विज्ञापन

लोगों को आगाह करने के लिए पुलिस, लखीमपुर शहर और खीरी टाउन में सार्वजनिक प्रसारण प्रणाली लगाने जा रही है। इसका एक कंट्रोल रूम होगा, जबकि दोनों जगहों पर आठ सिस्टम लगाए जाएंगे।

शहर सहित जिले के अन्य थानों और नगरों में एनाउंस सिस्टम नहीं है, जिस कारण पब्लिक को सचेत करने के लिए पुलिस के पास सार्वजनिक प्रसारण की व्यवस्था नहीं है। इस कारण पुलिस को काफी दिक्कत होती है। पुलिस अपने वाहनों पर लगे लाउडस्पीकर का प्रयोग कर काम चलाती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। शहर समेत अन्य नगरों को पुलिस सार्वजनिक प्रसारण प्रणाली (पीए सिस्टम) से लैस किया जा रहा है। इसके लिए शहर के छह स्थानों संकटादेवी चौराहा, राजापुर, एलआरपी, बड़ा चौराहा, महेवागंज और मिश्राना में तो खीरी टाउन में दो स्थानों पर पीए सिस्टम लगेंगे। इसका कंट्रोल रूम पुलिस लाइंस स्थित कंट्रोल रूम में होगा। इसके अलावा सदर कोतवाली और थानों पर भी माइक रहेगा। पुलिस को यदि पब्लिक से कुछ सार्वजनिक तौर पर कहना होगा, या फिर उन्हें सचेत करना होगा तो पुलिस इस पीए सिस्टम के जरिए संदेश पहुंचाएगी। सीओ सिटी एमपी सिंह ने बताया कि यह सुविधा शीघ्र ही जिले में शुरू हो जाएगी। इसके लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस सुविधा से पुलिस को काफी सहूलियत मिलेगी और जनता को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed