फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police were tackled, blocked the road

घेरने गए थे थाना, जाम कर दी सड़क

Sun, 10 Jul 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 10 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Police were tackled, blocked the road
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
- महिला थाने के सामने धरना देकर किया प्रदर्शन 
विज्ञापन

- घेराव आंदोलन से गायब रहे भाजपा के कद्दावर नेता
- कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा

खराब कानून व्यवस्था को लेकर महिला थाना घेरने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने दरी बिछाकर सड़क जाम कर दी और धरना देकर प्रदर्शन किया। 20 मिनट तक चले प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर को पांच सूत्रीय ज्ञापन देकर कार्यक्रम समाप्त कर दिया। सांसद से लेकर जिले के कद्दावर नेता इस कार्यक्रम से नदारद रहे। उधर, खीरी, मैलानी, फरधान, पलिया में भी घेराव कर कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया।
भाजपा प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों में कानून व्यवस्था को लेकर थाना घेरो आंदोलन चला रहा है। इसी क्रम में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला थाना घेरने की रणनीति बनाई। इसको लेकर पुलिस महकमे में भी व्यापक तैयारी कर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया था। सुबह करीब साढ़े 10 बजे से भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा महिला थाने के दूसरी ओर जमा होने लगा। सुबह 11.20 मिनट पर नगर पालिका अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव, सुधा शर्मा, नीरूपुरी समेत करीब एक दर्जन महिला और दो दर्जन पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ थाने के सामने दरी बिछाकर धरने पर बैठ गईं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और पुलिस पर गुंडे-माफिया को संरक्षण देने के आरोप जड़े। करीब 20 मिनट बाद एसडीएम सदर आलोक वर्मा सीओ सिटी एमपी सिंह के साथ धरनास्थल पर पहुंचे। जिस पर कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम सदर को सौंपकर कार्यक्रम समाप्त कर दिया। जिले में भाजपा के कई कद्दावर नेता हैं, लेकिन सांसद और कद्दावर नेता मौजूद नहीं रहे।
विज्ञापन

मैलानी। बांकेगंज मंडल अध्यक्ष नौबत सिंह के नेतृत्व में सच्चिदानंद ट्रस्ट धर्मशाला से जुलूस की शक्ल में मेन मार्केट होते हुए भाजपा कार्यकर्ता थाने पर पहुंचे और गेट पर धरने पर बैठ गए। भाजपा नेता आनंद कुमार मौर्या, आरडी राय, उदयवीर सिंह आदि ने धरने को संबोधित किया और प्रदेश सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसओ को दिया। इस मौके पर गजेद्र सिंह, विनीत मनार, सुरेंद्र मिश्रा, हरिहर दत्त मिश्रा, राजेश सिंह, गोपाल श्रीवास्तव सहित करीब तीन दर्जन भाजपाई शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां। भाजपा विधानसभा प्रभारी दीपक तलवार के नेतृत्व में निकाला गया जुलूस स्टेशन रोड, मालगोदाम रोड होते हुए थाने पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। थाने का घेराव कर सांकेतिक धरना दिया। बाद में राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसओ अनिल कुमार शाही को दिया। सभा को भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य राजीव शुक्ला, भाजयुमो जिलामंत्री उदयवीर सिंह, आरडी राय, शिवराज राना आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान भाजपा नेता विनीत मनार, गजेंद्र सिंह, शिवपाल सिंह, सतीश चौधरी, विजय गुप्ता, शशिशंकर शुक्ला, आशुतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे।

खीरी। जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता अनूप शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने पहुंचे और घेराव कर धरना दिया। धरने को अनूप शुक्ला, उमेश मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री कुलभूषण सिंह, इतेंद्र वर्मा, रामप्रकाश मिश्र, अश्वनी शर्मा, आरपी कटियार ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed