{"_id":"5eff72f38ebc3e42c8356294","slug":"police-sumo-and-car-collision-youth-killed-six-injured-including-inspector-lakhimpur-news-bly4114876182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की सूमो और कार में टक्कर, युवक की मौत, इंस्पेक्टर समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की सूमो और कार में टक्कर, युवक की मौत, इंस्पेक्टर समेत छह घायल
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त पुलिस की बोलेरो
- फोटो : LAKHIMPUR
सिकंद्राबाद (लखीमपुर खीरी)। सिकंद्राबाद-कस्ता मार्ग पर गांव उमरपुर के निकट थाना नीमगांव पुलिस की सरकारी सूमो और कार की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। जिससे दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए। हादसे में इंस्पेक्टर समेत सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को यूपी 112 से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कार सवार युवक की मौत हो गई।
थाना नीमगांव प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी शुक्रवार की शाम पांच बजे मास्क की चेकिंग के लिए सरकारी सूमो से निकले थे। उनके साथ एसआई संजीव तोमर (42), एसआई विनोद कुमार (40) हेड कांस्टेबल देवीदयाल (52) और सिपाही प्रदीप कुमार सवार थे। सिकंद्राबाद-कस्ता मार्ग पर उमरपुर क्रशर के पास कार और सूमो के बीच सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए। इंस्पेक्टर समेत सभी पांचों लोग और कार सवार मोहम्मद आदिल (25) और उस्मान (30) घायल हो गए। बताते हैं कि कार सवार लखनऊ से पीलीभीत जा रहे थे। सूचना पर सिंकद्राबाद चौकी इंचार्ज हनुमंत लाल तिवारी और यूपी 112 मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को लेकर जिला अस्पताल आई, जहां डॉक्टर ने लखनऊ के बालागंज निवासी मोहम्मद आदिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं उस्मान को लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल दरोगा संजीव तोमर और सिपाही प्रदीप की हालत गंभीर है। उधर हादसे की सूचना पाकर एएसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी विजय आनंद, सीओ मितौली शीतांशु कुमार, प्रभारी निरीक्षक अजय मिश्र, टीएसआई सूर्यमणि यादव मौके पर पहुंचे और डॉक्टर से घायलों का हाल जाना।