फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police strengthened with new personnel, increased deployment in police stations

Lakhimpur Kheri News: नए जवानों से मजबूत हुई पुलिस, थानों में बढ़ी तैनाती

Sun, 26 Apr 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 26 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Police strengthened with new personnel, increased deployment in police stations
लखीमपुर खीरी। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए 1508 नए पुलिसकर्मियों की विभिन्न थानों में तैनाती की गई है। पासिंग आउट परेड के बाद इन जवानों को सीधे थानों में भेजा गया, जिससे पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार और अपराध नियंत्रण में मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

करीब दस महीने से पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूटों का प्रशिक्षण अप्रैल में पूरा हुआ। इसके बाद रविवार को उन्हें तैनाती दी गई। सबसे ज्यादा 109 सिपाही सदर कोतवाली को मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर मोहम्मदी को 85 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि नए तैनात महिला और पुरुष सिपाहियों के रहने और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से भारत-नेपाल सीमा से जुड़े गौरीफंटा, तिकुनिया और संपूर्णानगर थानों पर तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
इन थानों को मिले नए सिपाही
सदर कोतवाली-109, मोहम्मदी-85, भीरा-82, गोला गोकर्णनाथ-75, खीरी-82, ईसानगर-52, पलियाकलां-61, निघासन-63, धौरहरा-47, मैलानी-60, पसगवां-62, उचौलिया-48, खमरिया-36,
गौरीफंटा-37, चंदनचौकी-27, तिकुनिया-39, नीमगांव-51, पढुआ-45, फरधान-51, फूलबेहड़-53,
मैगलगंज-74, मझगई-38, मितौली-54, शारदानगर-34, संपूर्णानगर-39, सिंगाही-41, हैदराबाद-56,
महिला थाना-22, नवीन महिला मॉर्डन थाना-10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed