फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police searched for a minor who went out for a stroll without informing her family

Lakhimpur Kheri News: घर से बिना बताए घूमने निकली नाबालिग को पुलिस ने तलाशा

Thu, 28 Aug 2025 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 28 Aug 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Police searched for a minor who went out for a stroll without informing her family
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी घर की एक छोटी बच्ची के साथ बृहस्पतिवार सुबह शौच के लिए खेतों में गई थी। कुछ देर बाद छोटी बच्ची ने घर आकर बताया कि किशोरी कहीं चली गई। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन खेतों में व अन्य जगहों पर आस-पास कहीं पता नहीं चला। परिजनों को शक हुआ कहीं गन्ने के खेत से किसी ने उनकी बेटी को अगवा तो नहीं कर लिया है। परिजनों ने फोन से पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और छानबीन करने लगी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर पचपेड़वा गांव के पास लड़की को भागते हुए गोला की तरफ जाते देखा गया। पुलिस ने उसे रोक लिया और थाने लेकर आई। पूछताछ में उसने बताया कि वह केवल टहलने के लिए इधर गोला की तरफ जा रही थी। कुछ देर बाद वह घर वापस आ जाती। पुलिस ने बताया कि लड़की को पूछताछ के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed