{"_id":"65d2680c427429623a012ae7","slug":"police-recruitment-exam-chaos-again-due-to-crowd-of-thousands-jammed-at-many-places-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-114770-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा : हजारों की भीड़ से फिर अफरा-तफरी... कई जगह लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा : हजारों की भीड़ से फिर अफरा-तफरी... कई जगह लगा जाम
विज्ञापन
पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी-संवाद
लखीमपुर खीरी। पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद शनिवार की शाम फिर अफरातफरी मच गई। करीब 29 हजार परीक्षार्थी सड़कों पर आए तो कई जगह जाम की स्थिति बन गई। सबसे ज्यादा भीड़ रेलवे स्टेशन पर देखी गई। घंटों इंतजार के बाद शाम सात बजे की ट्रेन से हजारों परीक्षार्थी गंतव्य को रवाना हुए। यही स्थिति रोडवेज बस अड्डे की रही। यहां जाम लगा रहा। सीट पाने के लिए अभ्यर्थियों को जद्दोजहद करनी पड़ी।
रविवार को दोनों पालियों की परीक्षा छूटने के बाद रोडवेज, रेलवे स्टेशन, राजापुर, एलआरपी आदि स्थानों पर जाम की स्थिति नजर आई। पहली पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे तो दूसरी पाली शाम पांच बजे परीक्षा छूटी। परीक्षा छूटने से 15 मिनट पहले ही पुलिस टीम ने परीक्षा केंद्रों की जाने वाली सड़क पर अन्य वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी। इससे कुछ राहत जरूर मिली।
देर शाम रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों की उमड़ पड़ी। दूसरे प्रदेशों में आए अभ्यर्थी घंटों इंतजार के बाद शाम सात बजे की ट्रेन से रवाना हुए। अभ्यर्थियों के रवाना होने के बाद कोतवाली पुलिस के अलावा आरपीएफ के जवानों ने राहत की सांस ली। उधर, रेलवे स्टेशन के सामने और रोडवेज बस अड्डे के पास परीक्षा को लेकर ई-रिक्शा संचालकों की रविवार को भी मनमानी देखने को मिली। परीक्षार्थियों से मनमाना किराया वसूला। वहीं, खाद्य पदार्थ बिक्री करने वाले कारोबारियों का भी अच्छा कारोबार रहा।
विज्ञापन
28805 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 4891 रहे अनुपस्थित
लखीमपुर खीरी। पुलिस भर्ती परीक्षा में रविवार को 28 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। केंद्रों पर सुबह से ही कतार लगाकर परीक्षार्थियों को मेटल डिटेक्टर, बायोमीट्रिक व फोटो स्कैन के बाद प्रवेश दिया गया। अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग करते रहे। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट ने केंद्रों का जायजा लिया। पहली पाली की परीक्षा में 16848 अभ्यर्थियों को हिस्सा लेना था लेकिन 14587 अभ्यर्थी शामिल हो सके। दूसरी पाली की परीक्षा में कुल 14218 अभ्यर्थी शामिल रहे। रविवार को किन्हीं कारणों से 4891 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। बता दें कि रविवार की परीक्षा में 33396 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
घायल परीक्षार्थी को पुलिस ने पहुंचाया परीक्षा केंद्र
ओयल। सीतापुर-लखीमपुर फोरलेन पर ओयल के पास एक महिला अभ्यर्थी अपने भाई के साथ पेपर देने के लिए जा रही थी कि बस स्टैंड के पास दोपहर करीब 12ः30 बजे बाइक की ई-रिक्शा से भिड़ंत हो गई। हादसे में शालू यादव पुत्री विनोद यादव निवासी पसगवां व ई-रिक्शा सवार ओयल निवासी रोशनी व उसका दो साल का पुत्र ज्यान घायल हो गया। सूचना पर चौकी ओयल पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंच कर परीक्षार्थी का इलाज कराया। परीक्षार्थी शालू यादव की परीक्षा न छूटे इसलिए डायल-112 को बुलाकर शालू को परीक्षा केंद्र जनता इंटर कॉलेज, लगुचा पहुंचाया। संवाद