फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police recovered illegal liquor from private bus two accused arrested in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur News: निजी बस से की जा रही थी शराब की तस्करी, 14 पेटी बरामद, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार

Thu, 28 Mar 2024 05:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Mar 2024 05:24 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जगह-जगह बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है। इस दौरान बुधवार को पुलिस ने निजी बस से तस्करी लाई गई अवैध शराब की खेप पकड़ी है। पुलिस ने बस चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Police recovered illegal liquor from private bus two accused arrested in Lakhimpur Kheri
थाने में रखी बस से बरामद हुई अवैध शराब, पास में खड़े दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में निजी बस से अंग्रेजी शराब की तस्करी की जा रही थी। बुधवार को शारदानगर पुलिस ने सूचना पर निजी बस को रोक लिया। बस में तलाशी लेने पर 14 पेटी शराब बरामद हुई। शराब तस्करी के आरोप में बस चालक और कंडक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य आरोपी फरार हो गया। अंग्रेजी शराब की खेप निघासन में उतरनी थी।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक शारदानगर ब्रजेश मौर्य ने बताया कि बुधवार देर शाम वह टीम के साथ थाने के पास लखीमपुर-ढखेरवा रोड पर चेकिंग कर रहे थे। शक के आधार पर निजी बस को रोक कर चेक किया। जांच के दौरान बस की डिक्की में 10 पेटी और गेयर बॉक्स के पास चार पेटी अंग्रेजी शराब रखी मिली। पूछताछ में चालक और परिचालक कोई सही जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने बरामद 348 बोतल अंग्रेजी शराब की अनुमानित कीमत 72867 रुपये बताई। 
विज्ञापन


बरामद पेटियों में से शराब की कुछ पेटियां मध्य प्रदेश की प्रिंट बताई जा रही है। पुलिस ने बस को सीज करते हुए चालक नरेश गौतम गांव बुद्धापूर्वा थाना निघासन और कंडक्टर सम्मू अली निवासी गदियाना थाना मझगई को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरोह का एक सदस्य मोनू द्वारा लखीमपुर से निघासन तक शराब ले जाने की बात पता चली है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed