{"_id":"61cb5f9da7417c3d0b3d1dd7","slug":"police-recovered-16-kg-charas-being-brought-from-jeep-lakhimpur-news-bly470694331","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप से लाई जा रही 16 किलो चरस पुलिस ने की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप से लाई जा रही 16 किलो चरस पुलिस ने की बरामद
विज्ञापन
बरामद की गई चरस।
चालक और सहचालक को हिरासत में लिया
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल के पहाड़ी जिला बझांग से सवारी जीप से धनगढ़ी लाई जा रही करीब 16 किलो चरस को कैलाली पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने चरस के साथ ही जीप चालक व सह चालक को भी हिरासत में लिया है। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
भारतीय सीमा से लगे कैलाली जिला के डीएसपी वेद प्रकाश जोशी ने बताया कि सोमवार देर रात करीब 11 बजे पहाड़ी जिला बझांग से धनगढ़ी आ रही जीप को चूरे गांव के वार्ड पांच में चेकिंग के लिए रोका गया। इस दौरान पुलिस ने जीप में सीट के नीचे बोरे में छिपाकर रखी गई 16 किलो चरस बरामद कर ली। पुलिस ने जीप चालक वीर बहादुर बोहरा व सह चालक गमीलाल बोहरा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले भी चार सितंबर 2019 को 12 किलो, 12 दिसंबर 2019 को सात किलो, 20 जुलाई 2020 को 11 किलो, सात नवंबर 2020 को पौने चार किलो, 27 जुलाई 2021 को साढ़े पांच किलो, जबकि हाल ही में 22 किलो चरस पुलिस बरामद कर चुकी है।