फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police questioned in Indranagar in Rengan Kandola murder case

रेंगन कंडोला हत्याकांड में पुलिस ने इंद्रानगर में की पूछताछ

Sat, 22 Aug 2020 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
Police questioned in Indranagar in Rengan Kandola murder case
पलियाकलां। कोतवाली क्षेत्र के धूसर गांव में दिनदहाड़े किसान रेंगन कंडोला की हत्या के मामले में गुरुवार रात पुलिस ने इंद्रानगर कॉलोनी पहुंचकर दो घरों में पूछताछ की है। शुक्रवार को सुबह भी पुलिस की टीम कॉलोनी पहुंची थी। हालांकि मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बीती पांच अगस्त को थाना क्षेत्र के धूसर निवासी मक्खन सिंह का 35 वर्षीय पुत्र गुरतेज सिंह उर्फ रेंगन कंडोला किसी काम से पलिया आया था। बाइक से वापस घर जाने के दौरान पतवारा क्षेत्र के धूसर गांव से पहले हरिराम की बाग में घात लगाए बैठे कार सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया और वहां से फरार हो गए। मामले में एसपी सत्येंद्र कुमार भी पीड़ित के घर पहुंचे और जल्द मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया। इधर, गुरुवार देर शाम पुलिस की टीम ने शहर के मोहल्ला इंद्रानगर कॉलोनी पहुंच दो घरों में पूछताछ की। आसपास के पड़ोसियों से भी इस मामले में पूछताछ हुई। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले में अभी कुछ भी खुलकर नहीं बोल रहे हैं। केवल जांच चलने की बात कह रहे हैं। लेकिन घटना के 16 दिन बाद भी हत्याकांड का खुलासा न होना चर्चा का विषय बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed