फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police met with indifference recruitment

उदासीनता का शिकार हुई पुलिस भर्ती

Fri, 27 Mar 2015 07:16 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 27 Mar 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
Police met with indifference recruitment
पुलिस लाइंस में शुक्रवार को शुरू की गई कंप्यूटराइज्ड पुलिस भर्ती पहले ही दिन उदासीनता का शिकार हो गई। मशीनों की फिटिंग के लिए लखनऊ से टेक्निीशियन न आने के  कारण मजबूरन मैनुअली ही अभ्यर्थियों की शारीरिक माप शुरू की गई। पुलिस भर्ती के लिए पहले दिन 60 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन केवल 57 अभ्यर्थी ही पहुंचे।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और उनका शारीरिक माप लेकर मेडिकल कराने के लिए शुक्रवार को सुबह सात बजे ही टीम और मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉ मो. वसीम, डॉ. धनीराम, डॉ, अरविंद कुमार पटेल, डॉ. अमृता सिंह पहुंच गए। अभ्यर्थियों के समय से पहुंचने के बावजूद कई घंटे तक भर्ती प्रक्रिया बाधित रही। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभ्यर्थियों की शारीरिक माप जांचने के लिए उपकरणों की फिटिंग न हो पाने से कंप्यूटराइज्ड भर्ती शुरू नहीं की जा सकी। क्योंकि लखनऊ भर्ती बोर्ड से हाइट-वेट मशीन व अन्य उपकरणों की फिटिंग के लिए कोई टेक्निीशियन नहीं पहुंचा, दोपहर करीब साढ़े 12 बजे भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण करने पहुंचे सीओ धौरहरा मनोज यादव को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद अभ्यर्थियों का शारीरिक माप मैनुअली कराई गई। अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को 50 अभ्यर्थियों का शरीरिक माप और मेडिकल कराया गया। देर शाम तक मापन और मेडिकल की प्रक्रिया जारी रही।
विज्ञापन

महिला अभ्यर्थियों के लिए जरूरी है वेट मापन
पुलिस भर्ती में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए वजन निर्धारित नहीं है, लेकिन महिला अभ्यर्थियों के लिए उनका वेट मापन जरूरी है।
आरआई की लापरवाही से सीओ नाराज
पुलिस भर्ती के लिए बरती गई लापरवाही को लेकर सीओ धौरहरा मनोज यादव ने आरआई पर कड़ी नाराजगी जताई। जिस समय सीओ पुलिस लाइंस पहुंचे उस समय आरआई वहां से नदारद थे। व्यवस्था भी ठीक-ठाक नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ, धौरहरा मनोज यादव ने बताया कि जो मशीनें लाई गईं थी, वे फिटिंग न होने से चलाई नहीं जा सकीं। शारीरिक माप मैनुअली ही कराई गई। चेस्ट की जांच मैनुअल ही करना है। उसके बाद ऑनलाइन फीडिंग की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed