{"_id":"68b72be7ec2ad6162a0557d8","slug":"police-is-searching-for-the-person-who-brought-the-girl-from-gujarat-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-154772-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गुजरात से युवती को लेकर आने वाले को तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गुजरात से युवती को लेकर आने वाले को तलाश रही पुलिस
विज्ञापन
निघासन। गुजरात के सूरत से युवती को लाने के आरोपी की तलाश में वहां की पुलिस सोमवार को सिंगाही पहुंची। टीम स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक वह हाथ नहीं लगा है।
थाना सिंगाही क्षेत्र के फुटहा फार्म, सिन्हौना निवासी सोनू सिंह काम करने के लिए गुजरात के सूरत गया था। वहीं उसने कामरेज थाना क्षेत्र की एक युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया और उसे लेकर कहीं चला आया। मामले में दबाव बढ़ने पर आरोपी, युवती को छोड़कर अपने गांव भाग आया। मामले में गुजरात के स्थानीय थाने में मुकद्दमा भी पंजीकृत है।
गुजरात पुलिस की टीम ने सिंगाही थाने पर डेरा डालते हुए स्थानीय पुलिस के साथ आरोपी की तलाश शुरू की है। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। संवाद