फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police is busy in solving the robbery case of Munim

Lakhimpur Kheri News: मुनीम से हुई लूट के खुलासे में जुटी पुलिस

Fri, 27 Dec 2024 10:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Police is busy in solving the robbery case of Munim
लखीमपुर खीरी। एलआरपी मार्ग पर लखनऊ निवासी एक व्यापारी के मुनीम से बृहस्पतिवार को लुटेरे 3.9 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। लूट के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस अलग-अलग तरीकों से जांच कर रही है। मुनीम के मोबाइल की सीडीआर निकलवाने के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम भी लगाई गई है। पुलिस को मुनीम की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार अपराह्न करीब एक बजे लखनऊ के पारा थाने के मोहल्ला ठाकुरगंज निवासी अर्शलान राजापुर मंडी से अदरक बिक्री का भुगतान लेकर वापस हो रहे थे। इसी दौरान एलआरपी मार्ग पर कार सवार पांच लोगों ने कार सामने लगाकर उनका ई-रिक्शा रोक लिया और रकम लेकर बहराइच स्टेट हाईवे की ओर चले गए।
विज्ञापन

एसपी गणेश प्रसाद साहा के मुताबिक, मुनीम की गतिविधियां संदिग्ध हैं। जानकारी मिली है कि मुनीम पर कई लोगों की उधारी है। आशंका है कि इस वजह से तो कहीं लूट की घटना को अंजाम नहीं दिया गया। उनका कहना है कि इसके अलावा भी संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश जारी है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में गिरोह सक्रिय होने की आशंका
राजापुर मंडी में आढ़तियों के आसपास कोई न कोई ऐसा गिरोह सक्रिय है जो लाखों के भुगतान की जानकारी अपने साथियों को दे रहा है। इस मामले में भी यही माना जा रहा है कि मुनीम के अलावा भुगतान करने वाले दो व्यापारियों को इस बात की जानकारी थी। अब सवाल यह उठता है कि आखिरकार किसने रेकी की, किसने लूट का प्लान बनाया, घटना को कब और कहां पर अंजाम देना था, इसको लेकर कहां साजिश रची गई। फिलहाल, पुलिस इस मामले में तह तक जाने की कोशिश कर रही है।


मंडी के आसपास लगे ठेलों को हटाने के निर्देश
घटना के बाद शुक्रवार को एसपी गणेश प्रसाद साहा ने सीओ सिटी रमेश तिवारी को निर्देश जारी करते हुए कहा कि वह मंडी गेट के आसपास लगने वाले ठेले खोमचों को तत्काल हटवाएं। साथ ही मंडी के आसपास घूमने वाले संदिग्ध लोगों की पहचान करते हुए जल्द ही कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed