{"_id":"6a20636d7c206985e20ece4f","slug":"police-found-144-missing-and-kidnapped-people-in-a-month-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-176685-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गुमशुदा और अपहृत 144 लोगों को पुलिस ने एक माह में खोजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गुमशुदा और अपहृत 144 लोगों को पुलिस ने एक माह में खोजा
Wed, 03 Jun 2026 10:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 03 Jun 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में चलाए गए गुमशुदा बरामदगी अभियान के तहत मई में पुलिस ने विभिन्न थानों में दर्ज मामलों से संबंधित 144 अपहृता, पीड़िताओं और गुमशुदा व्यक्तियों को सकुशल तलाश लिया।
पुलिस के अनुसार, तलाशे गए लोगों में 113 अपहृताएं और 31 गुमशुदा व्यक्ति शामिल हैं। अभियान के दौरान थाना प्रभारियों और पुलिस टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाश अभियान चलाया, संदिग्धों से पूछताछ की और अन्य जनपदों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की।
सर्किलवार बरामदगी में धौरहरा से 26, गोला से 21, सदर से 20, मितौली से 17, निघासन से 11, मोहम्मदी से 11 और पलिया से सात अपहृताओं व पीड़िताओं को सकुशल तलाशा। सभी व्यक्तियों के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि महिलाओं, बच्चों और गुमशुदा व्यक्तियों की सुरक्षा तथा शीघ्र तलाशने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।