{"_id":"5f8360268ebc3e5bc527d837","slug":"police-chauki-closed-lakhimpur-news-bly423038137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता बदलने के साथ बंद हो गई बेलवा पुलिस चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता बदलने के साथ बंद हो गई बेलवा पुलिस चौकी
विज्ञापन
बेलवा गदनिया गांव में लगा पुलिस चौकी का बोर्ड व शिलान्यास का शिलापटट
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा। कोतवाली से करीब 12 किलोमीटर दूरी पर बेलवा गदियाना गांव में चार वर्ष पूर्व पुलिस चौकी बनाई गई थी। पूर्व मंत्री और राज्यसभा सांसद ने इसका शिलान्यास किया था। पुलिस चौकी का बोर्ड लगा दिया गया। पुलिस भी रुकने लगी। एक साल से इस चौकी से पुलिस हटा ली गई। अब यहां सिर्फ बोर्ड ही लगा रह गया है।
कोतवाली क्षेत्र के बेलवा गदियाना गांव और आसपास बढ़ते अपराध को देखकर ग्रामीणों की मांग पर चार वर्ष पूर्व पुलिस चौकी की स्थापना तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया ने की थी, जिसका शिलान्यास पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी और राज्यसभा सांसद रवी प्रकाश वर्मा ने किया था। जिसका शिलापट्ट आज भी मौजूद है। वर्तमान में पुलिस चौकी का बोर्ड भी लगा है। एक कमरा, शौचालय और छप्पर भी पड़े हैं, लेकिन यहां अब पुलिस नहीं रहती, जो सत्ता परिवर्तन के साथ ही वहां से हटा दी गई। ग्रामीणों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पुलिस चौकी पुन: संचालित करने की मांग की है। सीओ अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि मेरे संज्ञान में यहां कोई पुलिस चौकी नहीं है। हां, हो सकता है कोई पिकेट हो, जो हट गई होगी। इसे दिखवाता हूं। यदि जरूरत होगी तो फिर पिकेट लगाई जाएगी।