फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police caught truck loaded with suspicious powder in Lakhimpur kheri

UP News: नेपाल सीमा के समीप पुलिस ने पकड़ा संदिग्ध पाउडर से लदा ट्रक, विस्फोटक में इस्तेमाल होने की आशंका

Sun, 01 Sep 2024 03:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Sep 2024 03:08 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां में नेपाल सीमा के पास पुलिस ने संदिग्ध पाउडर से लदे एक ट्रक को पकड़ा है। आशंका है कि यह पाउडर विस्फोटक में इस्तेमाल होता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Police caught truck loaded with suspicious powder in Lakhimpur kheri
थाने में खड़ा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां में नेपाल सीमा के थारू क्षेत्र से पलिया की ओर संदिग्ध पाउडर लेकर आ रहे एक ट्रक को पुलिस ने दुधवा रोड पर पकड़ लिया। ट्रक में करीब 360 बोरियां बरामद हुई हैं। चालक से पूछताछ के बाद पुलिस ने थारू क्षेत्र के ध्यानपुर स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। यहां भी मेड इन चाइना लिखी तीन बोरियां मिली हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह पाउडर विस्फोटक बनाने के काम आता है। कस्टम, एसएसबी, जीएसटी की टीमों को बुलाया गया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में भी लिया है। 

विज्ञापन


शनिवार को चंदनचौकी के पास स्थित बंदरभरारी गांव से दिल्ली-सोनीपत जा रहे ट्रक के पलिया में होने की सूचना पुलिस को मिली। मुखबिर की सूचना के अनुसार ट्रक में संदिग्ध पाउडर भरा था। सक्रिय हुई पुलिस ने पलिया की दुधवा रोड से ट्रक को अपने कब्जे में लिया। 
विज्ञापन


डीसीएम से पकड़ी गईं बोरियों में रखे गए पैकेट पर सोडा ऐश लिखा था। बरामद माल की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। बताया जाता है कि ड्राइवर की निशानदेही पर सीओ यादवेंद्र यादव, पलिया कोतवाल मनबोध तिवारी ने चंदन चौकी, गौरीफंटा पुलिस व एसएसबी की डॉग स्क्वाड टीम के साथ ध्यानपुर स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया 
यहां पर गोदाम से संदिग्ध तीन बोरी मिली हैं, जिन पर मेड इन चाइना लिखा होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने इनको अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में भी लिया है। सूत्रों के अनुसार उक्त संदिग्ध पदार्थ विस्फोटक का काम करता है। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। 

सीओ यादवेंद्र यादव ने बताया कि जांच की जा रही है। कस्टम, जीएसटी, एसएसबी की टीमों को भी शामिल करते हुए पूरे मामले की तह तक जाया जा रहा है। मामला क्षेत्र में खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।

एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि पूरे मामले की जांच सीओ पलिया को सौंपी गई है। बरामद पाउडर का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। कई स्तर पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed