फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police arrived with a warrant, father died of shock

Lakhimpur Kheri News: वारंट लेकर पहुंची पुलिस, सदमे से चली गई पिता की जान

Wed, 17 Jul 2024 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Police arrived with a warrant, father died of shock
निघासन। वाहन चोरी के मामले में लड़के और दामाद का वारंट लेकर पहुंचे पुलिस कर्मियों को देखकर पढुआ थाने के गांव गौरिया गांव में 55 वर्षीय व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बताते हैं कि ढखेरवा पुलिस चौकी से दो सिपाही उनके घर गए थे। सिपाहियों के वापस होने के कुछ देर बाद ही वारंटियों के पिता की तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन

गौरिया निवासी संतराम मौर्य (55) के लड़के विपिन मौर्य पर निघासन और सदर कोतवाली में वाहन चोरी सहित कई मामले दर्ज हैं। मौजूदा समय में भी विपिन किसी मामले में जेल में बंद है। मंगलवार दोपहर किसी मामले से संबंधित विपिन के खिलाफ बने वारंट की जानकारी देने ढखेरवा पुलिस चौकी से दो सिपाही गए थे।
विज्ञापन

घर पर विपिन के पिता संतराम को सिपाहियों ने बताया कि विपिन और संतराम के दामाद पतिया निवासी सुनील के खिलाफ वारंट है, जमानत करवा लो। इतना बताकर सिपाही वापस चले गए। कुछ देर बाद ही संतराम की मौत हो गई। घरवालों के मुताबिक- दामाद सुनील का किसी मामले से कोई लेना-देना नहीं है। बावजूद इसके उसके खिलाफ वारंट बनने से संतराम बहुत आहत हो गए थे। उनका मानना था कि इससे रिश्तेदारी में दरार आ जाएगी। उनकी बेटी के घर में क्लेश होगा। इस मामले में पढुआ एसओ हरिकेश राय ने बताया कि उनको घटना की जानकारी नहीं है। वहीं सीओ प्रवीण कुमार ने भी जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed