फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police arrested four miscreants in encounter in Lakhimpur Kheri

शूटर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल: हेड कांस्टेबल को मारी थी गोली, मुठभेड़ में मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार

Tue, 01 Aug 2023 05:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Aug 2023 05:46 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के मैगलगंज में 97 दिन बाद पुलिस ने सिपाही को गोली मारने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में मुख्य आरोपी समेत चार बदमाश पकड़े गए हैं। मुख्य आरोपी अपने नाम के आगे शूटर लिखता था। 

विज्ञापन
Police arrested four miscreants in encounter in Lakhimpur Kheri
घटना का खुलासा करते एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मैगलगंज के लिधियाई मोड़ पर हेड कांस्टेबल को गोली मारने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 97 दिन बाद मंगलवार को इस घटना का खुलासा किया। आरोपी के पास से 68 हजार रुपये, पिस्टल, बाइक व अन्य सामान बरामद किया गया।

विज्ञापन


मैगलगंज थाने के हेड कांस्टेबल अनिल सिंह चौहान, सिपाही राहुल कुमार के साथ कोबरा प्रथम की ड्यूटी में थे। लिधिआई मोड के पास तीन बदमाशों को चोरी करते देखा। ललकारने पर बदमाश भागने लगे तो हेड कांस्टेबल ने दौड़कर एक बदमाश को पकड़ लिया। बदमाश ने आवाज दी तो उसके साथी ने हेड कांस्टेबल को गोली मार दी थी और बदमाश को छुड़ा ले गया। गंभीर घायल हेड कांस्टेबल का लखनऊ में उपचार हुआ। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- IPS प्रभाकर चौधरी: अखिलेश यादव बोले- बरेली में जिसने रोका दंगा, उसी अफसर को हटाया; भाजपा पर लगाया ये आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस ने इस घटना का खुलासा किया। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि मैगलगंज पुलिस ने कैमहरा मार्ग पर परसेहरा मोड़ के पास हुई मुठभेड़ में मुख्य अभियुक्त शैलेष गुप्ता शूटर को पकड़ा है। मुख्य अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात में शामिल पुरानी बस्ती निवासी तौसीफ, रवी शरण त्रिवेदी व रहीस को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी रवि गुप्ता फरार है। तलाश की जा रही है।

भाई को छुड़ाने के लिए मारी थी गोली

एसपी ने बताया कि वारदात के समय  हेड कांस्टेबल ने अभियुक्त शैलेष गुप्ता शूटर के भाई रवि गुप्ता को पकड़ लिया था। भाई को छुड़ाने के लिए उसने  हेड कांस्टेबल को गोली मारी दी। उन्होंने फोटो से गोली मारने वाले शैलेष गुप्ता की पहचान की। घटना के चश्मदीद कांस्टेबल राहुल, होमगार्ड व पीआरडी जवान ने भी पहचान की।

शूटर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल

पुलिस के अनुसार मुख्य अभियुक्त ने बड़ा शूटर बनने की चाहत में वारदात को अंजाम दिया। इंस्टाग्राम की आईडी भी शैलेष गुप्ता शूटर के नाम से बना रखी है। खुद को खलनायक भी बताया। इंस्टाग्राम आईडी पर पिस्टल के साथ फोटो भी डाली हैं। कई लोगों से पूछताछ और सोशल मीडिया के सहारे पुलिस अभियुक्त तक पहुंची।

परिजनों ने उठाए सवाल, एसपी बोले आरोप निराधार

 हेड कांस्टेबल को गोली मारने के आरोपी शैलेष गुप्ता के परिजनों ने पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाए। पिता ने बताया कि उसे गलत फंसाया गया है। उसे पुलिस घर से ले गई थी। वहीं एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि परिजनों के आरोप निराधार हैं। पिता को यह ध्यान रखना चाहिए कि उसके बेटे ने किया क्या है। उसे अपराध बोध होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed