{"_id":"5ea2fd908ebc3e908e026231","slug":"pm-narendra-modi-live-lakhimpur-news-bly40369284","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर मोदी के संदेश का प्रसारण देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर मोदी के संदेश का प्रसारण देखा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिन में 11 बजे से 12 बजे तक लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से प्रधानों और अधिकारियों को संदेश दिया।
कलक्ट्रेट सभागार में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी पूनम, सीडीओ अरविंद सिंह, एडीएम अरुण कुमार सिंह समेत प्रशासनिक अमले ने लाइव प्रसारण को देखा। इधर सभी ब्लॉकों में स्थापित वॉररूमों एवं जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में सोशल डिस्टेन्सिंग एवं व्यक्तिगत स्वच्छता/हैंडवॉश का पालन करते हुए प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण ग्राम पंचायतों में प्रधानगणों की उपस्थित में ग्रामवासियों द्वारा सुना गया।
भीखमपुर में मड़रिया प्रधान रामपाल सिंह यादव, भीखमपुर प्रधान अर्चना पांडे, नगरा प्रधान दुर्योधन वर्मा, रायपुर ग्रंट के प्रधान महेश प्रसाद समेत क्षेत्र के कई प्रधानों ने टीवी, मोबाइल के माध्यम से प्रधानमंत्री के भाषण को सुना।
विज्ञापन
बिझौली ग्राम तेंदुआ के प्रधान अनुभवदास ने टीवी न होने पर मोबाइल पर ग्रामीणों संग प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।
मोहम्मदी प्रधान खजुहा कमलेश वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन देश के सभी वर्गों में आत्मविश्वास की भावना पैदा करता है।