{"_id":"5e875fb28ebc3e6fc1299c04","slug":"pm-narendra-modi-corona-lakhimpur-news-bly401602320","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम साथ-साथ हैं..एकता से जीतेंगे कोरोना से जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम साथ-साथ हैं..एकता से जीतेंगे कोरोना से जंग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। देश में कोरोना संक्रमण तेजी से पनप रहा है, पिछले दो दिन में ही कोरोना पॉजिटिव की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। कोरोना से जंग जीतने के लिए प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश मे शुक्रवार को एकजुट होने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच अप्रैल की रात नौ बजे घर की सभी लाइटें नौ मिनट तक बंद रखकर घर के सामने दीपक, टार्च, मोमबत्ती की रोशनी करने की अपील की। उनका आह्वान आपदा की इस घड़ी में देशवासियों से एकजुट रहने का है, क्योंकि एकता का परिचय देकर ही कोरोना के अंधकार को मिटाया जा सकता है। प्रधानमंत्री के आह्वान का सभी वर्गों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि वैसे भी दीपक जलाना वायुमंडल के लिए अच्छा है। नौ मिनट तक लाइट बंद रखने से बिजली की बचत भी होगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश से देशवासियों को एक नई ऊर्जा से भर दिया है। कोरोना रूपी संकट पर प्रकाश के तेज को फैलाना अत्यंत आवश्यक है। इससे मन में सकारात्मकता का भाव आएगा।
-डॉ.आरसी अग्रवाल, अधीक्षक, जिला अस्पताल
प्रधानमंत्री का आह्वान एकजुटता के लिए है, जिसका देशवासियों को परिचय देना चाहिए। देश एक बड़ी आपदा से जूझ रहा है। सभी लोग एकजुट होकर कोरोना महामारी को पराजित करने में सहयोग करें।
विज्ञापन
-डॉ. मीनाक्षी चौधरी, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ, महिला अस्पताल
प्रधानमंत्री ने जो आह्वान किया है, उसमें सभी लोग सहयोग करें। पांच अप्रैल रात नौ बजे नौ मिनट के लिए लाइट बंद कर दीपक जलाएं। इससे यह उजागर होगा कि कोरोना के खिलाफ हम सब मिलकर लड़ रहे हैं।
-राजेश दीक्षित, समाजसेवी
प्रधानमंत्री ने पहले ताली बजाने और अब बिजली बंद कर दीपक जलाने आह्वान किया। देशवासियो को एकजुट होकर प्रधानमंत्री के आह्वान पर एकता का परिचय देना चाहिए, क्योंकि देश एक बड़ी आपदा से जूझ रहा है।
-डॉ. उमा कटियार समाजसेवी
प्रधानमंत्री का आहवान स्वागत योग्य है। सभी लोग एकजुट होकर नौ मिनट तक लाइट बंद करके दीपक जलाएं। इससे वायुमंडल में परिवर्तन होगा।
-संजय अग्रवाल, जिलाध्यक्ष, जिला उद्योग व्यापार मंडल
प्रधानमंत्री का संदेश एकता के लिए है। इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। दीपक जलाने से पर्यावरण को भी लाभ होगा। देशवासियों को एकजुट होकर इसके लिए आगे आना चाहिए।
-संजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट