{"_id":"62585c505c7a5b2c2206ac65","slug":"pm-house-complete-on-paper-incomplete-on-the-spot-lakhimpur-news-bly481441728","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजों पर पीएम आवास पूर्ण, मौके पर मिले अधूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजों पर पीएम आवास पूर्ण, मौके पर मिले अधूरे
विज्ञापन
नकहा के गांव दोनवा में अधूरा पड़ा पीएम आवास।
नकहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत दोनवापुरवा के गांव दोनवा का मामला
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वर्ष 2021-22 में ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों को आवास बनाने के लिए निर्धारित धनराशि 1.20 लाख रुपये तीन किस्तों दिए जा चुके हैं। सचिवों की तरफ से भी लक्ष्य के सापेक्ष सभी आवास के पूर्ण होने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के पास भेज दी गई है, वहीं मौके पर आवास अधूरे पाए गए हैं।
नकहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत दोनवापुरवा के मजरा गांव दोनवा का ऐसा ही मामला सामने आया है। इसमें 2021-22 में आठ पीएम आवास बनाने का लक्ष्य मिला था। यहां के सचिव ने सभी आवासों के पूर्ण होने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है, जबकि गांव में आधे आवास अधूरे पड़े हैं। इन अधूरे आवासों में प्लास्टर, फर्श बनाने का कार्य नहीं हुआ है। खिड़की व दरवाजे में पल्ले नहीं लगाए गए हैं। इससे लाभार्थी इनमें नहीं ठहर रहे हैं। वह झोंपड़ी में रहने को विवश हैं।
लाभार्थी आरिफ का आवास अर्धनिर्मित है। ऐसे ही दूसरे लाभार्थी संदीप कुमार का भी आवास पूरा नहीं बन सका है। आवास अपूर्ण रहने के कारणों के बारे में लाभार्थियों ने बताया है कि 1.20 लाख में से 20 हजार रुपये सचिव ने कमीशन के तौर पर ले लिए। इसके अलावा मनरेगा से मिलने वाली मजदूरी की रकम 14 हजार में से सात हजार रुपये सचिव द्वारा ले लिए गए। इससे आवास को पूर्ण कराने में धनराशि की कमी आड़े आ रही है। उधर, ग्राम पंचायत के सचिव राहुल राजवंशी ने बताया कि लाभार्थियों को तीन किस्तों में 1.20 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। सभी आवास पूर्ण हो गए हैं। सिर्फ एक आवास तकनीकी कारणों से पूरा नहीं हो पाया है।