फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   pm avas yojna

14071 लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास के लिए मिले पात्र

Wed, 16 Sep 2020 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
pm avas yojna
pm avas yojna
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस एप पर ऑनलाइन जमा हुए आवेदनों की जांच/सत्यापन का काम जारी है, जिसमें अब तक 14071 लाभार्थी पात्र मिल चुके हैं। जबकि 36042 आवेदक अपात्र निकले हैं। आवास प्लस एप के लाभार्थियों के सत्यापन का कार्य 15 सितंबर 2020 तक पूर्ण कराया जाना था, लेकिन अभी कई ब्लॉकों में सत्यापन कार्य पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक राम कृपाल चौधरी ने बताया कि कुल 2,50,184 लोगों ने आवास प्लस एप पर आवेदन किया था, जिनका सत्यापन ग्राम पंचायत के सचिवों से कराया जा रहा है। इसके अलावा रेंडम जांच के लिए नोडल अधिकारी नामित किये गए हैं, जो सचिव द्वारा तैयार लाभार्थियों की सूची का सत्यापन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के चलते सत्यापन कार्य भी प्रभावित हुआ है, जिससे थोड़ा सा समय अधिक लग सकता है। पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार करके शासन को भेजी जाएगी, जिसके बाद केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति व बजट आवंटन के बाद ही पात्र लाभार्थियों को आवास मिल पाएगा।
विज्ञापन

अपात्रों की संख्या अधिक निकलने का अनुमान
अभी ब्लॉकों से 2,50,184 आवेदकों की रिपोर्ट आनी है, जिसमें अभी तक 50 हजार से अधिक आवेदनों की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें 36 हजार से अधिक अपात्र निकले हैं। अपात्रों की अधिक संख्या मिलने से अनुमान है कि करीब पचास फीसदी पात्र मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed