{"_id":"58404ba04f1c1b626bde5f06","slug":"please-leave-the-politics-of-caste-and-dynasty","type":"story","status":"publish","title_hn":"जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति को विदा करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति को विदा करें
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 01 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा युवा सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद का सपा और बसपा पर निशाना
जिन्होंने जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति की, उनको विदा करने का समय आ गया है। यह कहना है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या का। गुरुवार को भाजपा के युवा सम्मेलन में उन्होंने सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधते हुए युवाओं से 2017 में सपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं ने 2014 में मोर्चा संभाला था, जिसके बूते नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनें। अब युवाओं के बल पर ही 2017 में चुनाव जीतेंगे। बोले, 2014 में भाजपा ने नारा दिया था, कांग्रेस मुक्त भारत। अब 2017 में सपा-बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश बनाना है। यह संकल्प युवाओं को लेना होगा। प्रदेश में सपा और बसपा की सरकारों ने भ्रष्टाचार किया है। प्रदेश के अंदर गरीबी है। दवा के लिए बीमार, बुजुर्ग परेशान हैं, शिक्षा की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने आह्वान किया कि प्रदेश में 265 से कम सीटें नहीं और 403 से ज्यादा नहीं चाहिए। फिर युवाओं का आह्वान किया कि जिले में आठ सीटों से कम नहीं और आठ सीटों से ज्यादा नहीं चाहिए। उन्होंने हुंकार भरी कि सिंहासन खाली करो, नौजवानों का रथ आ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के खजाने का मुंह उत्तर प्रदेश के विकास के लिए खुला है। सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष से पहले भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा, अनूप शुक्ला, विनोद मिश्रा, उमाशंकर मिश्रा ने भी युवाओं में जोश भरा। संचालन कमलेश मिश्रा मोनू ने किया।
ये भी रहे मौजूद
भाजपा के जिला युवा सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह, बाला प्रसाद अवस्थी, शशिबाला भारती, विनोद धौरहरा, श्याम किशोरी अवस्थी, विनोद मिश्रा, प्रीति वर्मा, योगेश वर्मा, जगदीश प्रसाद शाक्य, ओम प्रकाश वर्मा, राज किशोर मौर्या, आईटी प्रभारी अभिषेक मिश्रा, अनुराग मिश्रा, गोला से अवधेश मिश्रा, मोंटी गिरि, सुनील सिंह, जिला मंत्री संतोष कुमार सिंह, शिवम त्रिपाठी, प्रेमप्रकाश र्मार्या, सतीश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष संजय दीक्षित, मंगूलाल मौर्य, प्रेम अवस्थी, पिंटू बाजपेई सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
23 मिनट में युवाओं में भरा जोश
लखीमपुर खीरी। विशाल युवा सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने अपने 23 मिनट के भाषण में युवाओं में खूब जोश भरा। उन्होंने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए एतबार जताया। साथ ही किसानों को देश की रीढ़ बताते हुए दुलारा तो महिला सुरक्षा की बात कहते हुए सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का फैसला किया तो जहां भ्रष्टाचार मिटेगा, नक्सलवाद खत्म होगा, वहीं 2017 के चुनाव में गुंडा, माफिया विधानसभा का मुंह नहीं देख पाएंगे। भाजपा विकासवादी पार्टी है। उन्होंने पुलिस के जवानों का भी दिल छूते हुए कहा कि सपा के गुंडों के कारण पुलिस का मनोबल गिरा है, जिसे भाजपा की सरकार बनते ही लौटाना है। सूबे में सख्त व्यवस्था होगी और चुस्त प्रशासन होगा। --
प्रदेश अध्यक्ष ने लीं चुटकियां भैंस के बच्चे से छोटा हो गया हाथी
प्रदेश अध्यक्ष ने बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मायावती टिकट बेचने का काम करती हैं। गरीब पिछड़ों का वोट भी बेचती हैं। बसपा का हाथी नोट खाकर मोटा हो गया था। मोदी ने पांच सौ और हजार के नोट बंद कर दिए तो हाथी भैंस के बच्चे से भी छोटा हो गया।
अभी से उद्घाटन करने लगे सपाई और मुख्यमंत्री
प्रदेश अध्यक्ष ने सपा पर टिप्पणी की, जो परियोजनाएं छह महीने बाद पूरी होनी है, उनका सपा के लोग अभी से उद्घाटन कर रहे हैं। इससे लगता है, उन्हें भी अब सरकार न आने का आभास हो चुका है। मुख्यमंत्री मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन करने जा रहे हैं। उन्होंने अखिलेश यादव को विज्ञापन वाला मुख्यमंत्री भी बताया।
विपक्ष को 2017 की नहीं 2019 की है चिंता
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष की नोटबंदी के खिलाफ जो लड़ाई है, वह 2017 के चुनाव की नहीं है। विपक्ष जानता है कि 2019 में भाजपा की सरकार बनीं तो सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगी। यही वजह है 2019 में मोदी को हटाने की लड़ाई लड़ी जा रही है।
सोने का मुकुट पहनाकर और तलवार भेंटकर हुआ स्वागत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी, धौरहरा सांसद रेखा वर्मा, जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर, जिला संयोजक अभिषेक सिंह सोमू, विधानसभा चुनाव के गोला से दावेदार अरविंद गिरि, पलिया से विधायक रोमी साहनी, पालिकाध्यक्ष डॉ इरा श्रीवास्तव, निघासन से पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा, श्रीनगर से मंजू त्यागी, कस्ता से सौरभ सिंह सोनू और विधानसभा प्रभारी विजय शुक्ला रिंकू ने स्वागत कर उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया। इस दौरान उन्हें तलवार भी भेंट की गई।
अव्यवस्था के कारण मीडिया से रूबरू नहीं हो पाए प्रदेश अध्यक्ष
लखीमपुर खीरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या के सभास्थल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ लग गई। विधानसभा चुनाव के गोला से दावेदार अरविंद गिरि, पलिया से विधायक रोमी साहनी और कस्ता से सौरभ सिंह सोनू ने किसी तरह प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कर उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया। प्रदेश अध्यक्ष के संबोधन के दौरान भी मंच पर कार्यकर्ताओं की भीड़ के कारण अव्यवस्था बनी रही। बाद में प्रदेश अध्यक्ष को मंच के पीछे बने कैंप में प्रेस वार्ता करनी थी। जहां पत्रकार और चैनलों के मीडिया कर्मी भी मंच के पास पहुंच गए, लेकिन अफरातफरी और शोर के कारण प्रदेश अध्यक्ष को मंच से उतरने में दिक्कत होने लगी। काफी मशक्कत कर किसी तरह सुरक्षा में लगे जवानों ने उन्हें गाड़ी तक पहुंचाया। इस दौरान जवानों को कार्यकर्ताओं के साथ धक्का मुक्की भी करनी पड़ी। इससे खफा हुए प्रदेश अध्यक्ष मीडिया से मुखातिब हुए बगैर ही रवाना हो गए।
प्रदेश अध्यक्ष ने पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया स्वागत
प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी में लंबे समय से समर्पित वरिष्ठ बुजुर्ग कार्यकर्ताओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में संघ के पूर्व क्षेत्र कार्यवाह विजय अग्रवाल, पूर्व विधायक राजा बृजराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जयशंकर बाजपेई, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह और पूर्व जिला उपाध्यक्ष भगवती सोनी प्रमुख रहे।
युवा सम्मेलन में पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ता
पलियाकलां। भाजयुमो जिलामंत्री और विधानसभा प्रभारी उदयवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता लखीमपुर में आयोजित भाजपा के युवा सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचे। बसों से रवाना हुए कार्यकर्ताओं में खासा जोश दिखाई दिया। इस मौके पर वरुण मिश्र, अनुज शुक्ल, गौरव बंसल, मनोज गुप्ता, आशुतोष शुक्ल अंशू, नीरज प्रजापति, राजकुमार श्रीवास्तव, रवि शुक्ला, रामप्रकाश भास्कर, सर्वेश यादव, अनुपम राय, प्रदीप गिरि, नीरज शर्मा, राजकुमार राठौर, अनन्तराम राठौर सहित तमाम भाजयुमो कार्यकर्ता बसों से लखीमपुर के लिए रवाना हुए।