फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Players sweated it out in hockey

Lakhimpur Kheri News: हाॅकी में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

Mon, 23 Dec 2024 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Players sweated it out in hockey
गुरु नानक इंटर कॉलेज में हॉकी में जोर आजमाइश करती ​खिलाड़ी। स्रोत- आयोजक
लखीमपुर खीरी। खेल महोत्सव के दौरान सोमवार को गुरु नानक इंटर कॉलेज में हॉकी प्रतियोगिता हुई। उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने किया। हॉकी का पहला मुकाबला गुरु नानक इंटर कॉलेज व अजमानी इंटरनेशनल बी के बीच हुआ, जिसमें गुरु नानक इंटर कॉलेज ने चार गोल से विजय प्राप्त की।
विज्ञापन


दूसरा मुकाबला राजकीय पद्धति विद्यालय टीम ए और टीम बी के मध्य हुआ, जिसमें टीम ए चार गोल से विजयी हुई। तीसरा मुकाबला गुरु नानक स्कूल एकेडमी बी और सी के मध्य हुआ। इसमें टीम बी चार गोल से विजय रही। हॉकी का चौथा मुकाबला स्टेडियम ए और स्टेडियम बी के मध्य हुआ। जिसमें स्टेडियम ए दो गोल से विजयी हुई।
विज्ञापन




बैडमिंटन प्रतियोगिता में यह रहे विजेता

रायफल क्लब में हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता के मैच में सजल मोहन, कार्तिकेय बरनवाल, अर्पित पांडे, रिचा, अर्पित वर्मा नितया राजवंशी, अनामिका यादव, गौरी शुक्ला, कृतिका कनौजिया, अर्पित राठौड़, अंश वर्मा, अनिल सिंह, रति शुक्ला, शौर्य वर्मा, प्रदीप कुमार, यशवंत कुमार, संस्कार रस्तोगी, गौरी सिंह चौहान, सुहानी, शुभम वर्मा, प्रबल राजन, आर्यन पटेल, अनिल गुप्ता, अमित कुमार, मानसी तिवारी, कुलदीप कुमार, दिव्य प्रताप सिंह, अनक गुप्ता, विवान बरनवाल व अरनव सिंह ने अपने अपने मुकाबले में जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन






एथलेटिक्स में इन्होंने मारी बाजी

एथलेटिक्स में आयोजित साै मीटर रेस में 18 वर्ष से कम बालक वर्ग में रोमिल कनौजिया प्रथम, सुमित सिंह द्वितीय, बृजेश कुमार ने नृत्य स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में इरम सिद्दीकी ने प्रथम, दीपांजलि ने द्वितीय व अंबिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर रेस में प्रथम स्थान, उदित द्वितीय स्थान महेश कुमार व तृतीय स्थान कपिल धुरिया ने प्राप्त किया। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की बालिका रेस में लखविंदर कौर प्रथम, शीतल द्वितीय, रिया शुक्ला ने तृतीय स्थान अपने नाम किया।

एथलेटिक्स बालक वर्ग की आठ सौ मीटर रेस में प्रथम गुलाब सिंह, द्वितीय सत्यम, व तृतीय स्थान दिलीप ने प्राप्त किया। 18 वर्ष से अधिक आयु की एथलेटिक्स में इजरायल प्रथम, सनी कुमार द्वितीय व सौरभ कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 18 गर्ल्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अनुष्का प्रजापति ने प्रथम, अनन्या चौरसिया ने द्वितीय व व्याख्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग 18 वर्ष से अधिक की एथलीट प्रतियोगिता में मोहिनी देवी ने प्रथम अस्मिता राज द्वितीय व मानसी राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


लंबी कूद बालिका वर्ग 18 वर्ष से अधिक आयु में प्रथम स्थान दीपांशी, प्रजापति द्वितीय स्थान रोली मिश्रा व तृतीय स्थान शिल्पी ने प्राप्त किया। 18 वर्ष से नीचे आयु वर्ग में अंबिका ने प्रथम काजल द्वितीय व मालती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग के 18 वर्ष की आयु से नीचे में अभिषेक मौर्य प्रथम, सुमित कुमार द्वितीय व विवेक कुमार तृतीय रहे। लंबी कूद जंप के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में उदित ने प्रथम, जितेंद्र ने द्वितीय व रोहन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed