{"_id":"6140f0868ebc3e83b437d8d9","slug":"players-showed-stamina-in-taekwondo-s-belt-promotion-test-lakhimpur-news-bly4594060100","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो के बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडो के बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
टेस्ट में पलिया और निघासन के 39 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
पलियाकलां। श्री रामलीला मैदान स्थित वाटिका में पलिया ताइक्वांडो एकेडमी ने बेस्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन किया। इसमें पलिया और निघासन के 39 खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया।
श्री रामलीला मैदान स्थित वाटिका में आयोजित बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में चीफ कोच प्रदीप कुमार द्वारा व्हाइट बेल्ट के टेस्ट देने वाले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया। व्हाइट, येलो, ग्रीन, ग्रीन वन, ब्लू, ब्लू वन व रेड बेल्ट के खिलाड़ियों का टेस्ट कोच प्रदीप कुमार और अरुण तिवारी द्वारा लिया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने फंडामेंटल, किक्स, स्टांस, अटैक डिफेंस, बोर्ड ब्रेकिंग और फायर टाइल्स ब्रेकिंग फाइटों का अद्भुत नजारा पेश करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान चीफ कोच प्रदीप कुमार, अरुण तिवारी, तिकुनियां कोच विष्णुकांत, भीरा कोच निसार हुसैन, निघासन कोच वसीम अलवी, समीर शर्मा, अनिकेत सिंह, लखीमपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की उपाध्यक्ष कल्पना झा, दिनेश कुमार, जीतू, लकी, अरविंद, संदीप, नीलू, कौशल प्रजापति, सौरभ, दिनेश आदि मौजूद रहे। इस बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में पलिया, बसंतापुर व निघासन के 39 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।