{"_id":"6aa70a3a614fcce91006d0eb","slug":"players-fight-for-victory-on-the-chessboard-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-184958-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शतरंज की बिसात पर जीत के लिए भिड़े खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शतरंज की बिसात पर जीत के लिए भिड़े खिलाड़ी
Mon, 14 Sep 2026 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी। संवाद
लखीमपुर खीरी। जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह के पांचवें दिन जयपुरिया स्कूल परिसर में जिला शतरंज प्रतियोगिता हुई। सुबह 11 बजे शुरू हुई प्रतियोगिता में जिलेभर से 116 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों के बीच रोचक मुकाबले हुए। जीत के लिए खिलाड़ियों ने चाल और रणनीति से प्रतिद्वंद्वी को मात देने का प्रयास किया। जेसीआई के पूर्व अध्यक्ष व मीडिया प्रभारी आर्येंद्र पाल सिंह ने बताया कि सभी वर्गों के लोगों ने उत्साह से प्रतिभाग किया। आयोजन का उद्देश्य प्रतिभाओं को मंच देने के साथ खेल भावना को बढ़ावा देना है। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी सचिन अग्रवाल, अमर सिंह, कनिष्क बरनवाल, विशाल सेठ, विश्वास सेठ आदि मौजूद रहे।