फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Players' dreams await the ground

Lakhimpur Kheri News: खिलाड़ियों के सपनों को मैदान का इंतजार

Sun, 12 Jul 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 12 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Players' dreams await the ground
विक्रम नाग पैरा क्रिकेटर
धौरहरा। खिलाड़ियों के सपनों को अब भी अपने मैदान का इंतजार है। तहसील मुख्यालय धौरहरा में आज तक एक भी व्यवस्थित खेल मैदान नहीं बन सका है। इसके चलते क्षेत्र के खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास के लिए उपयुक्त स्थान नहीं मिल पा रहा है। खेल सुविधाओं के अभाव में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

धौरहरा और आसपास के गांवों के युवा क्रिकेट, फुटबॉल, बाॅलीबॉल, कबड्डी और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों में रुचि रखते हैं, लेकिन नियमित अभ्यास के लिए उन्हें खाली मैदान, स्कूल परिसरों या सड़कों के किनारे का सहारा लेना पड़ता है। बरसात के मौसम में अधिकांश स्थान जलभराव के कारण अभ्यास योग्य नहीं रहते, जिससे खिलाड़ियों की परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों का कहना है कि यदि धौरहरा में आधुनिक खेल मैदान और आवश्यक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तो क्षेत्र के खिलाड़ी जिला, मंडल और प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। संसाधनों के अभाव में कई प्रतिभाएं बीच में ही खेल छोड़ने को मजबूर हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने शासन-प्रशासन से धौरहरा में खेल मैदान विकसित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि खेल मैदान बनने से युवाओं को बेहतर मंच मिलेगा, खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से भी युवाओं का रुझान दूर होगा। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन इस लंबे समय से चली आ रही मांग पर गंभीरता से विचार करेंगे।
-------------

क्षेत्र में खेल मैदान न होने से उभरती प्रतिभाओं में निखार नहीं हो पा रहा, जबकि हमारे क्षेत्र से भी अलौकिक क्षमता वाले खिलाड़ी हैं। खेल मैदान होना जरूरी है।

-विक्रम नाग, पैरा क्रिकेटर, धौरहरा
-----------

यदि क्षेत्र में कोई अच्छा स्टेडियम बन जाए तो हमारे क्षेत्र के बच्चे भी देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने की क्षमता रखते हैं। दुर्भाग्य से राजनेता और अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
-रामनरेश, सेमरी निवासी
-------

गांव में जमीन है, पर इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। यदि खेल मैदान को चिन्हित कर खेल के संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तो खेल प्रतिभाओं में निखार आएगा।
-बृजेन्द्र जायसवाल, गुदरिया
-----------
खेलों के लिए स्टेडियम बनाना था, पर भूमि नहीं मिल पाई है। जटपुरवा गांव में कुछ जिला पंचायत की भूमि है। बात करके उसका प्रस्ताव भेजेंगे।
-विनोद शंकर अवस्थी, विधायक, धौरहरा

विक्रम नाग पैरा क्रिकेटर

विक्रम नाग पैरा क्रिकेटर

विक्रम नाग पैरा क्रिकेटर

विक्रम नाग पैरा क्रिकेटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed