{"_id":"63e686ae65aa837d17a7a199f8969fd0","slug":"platform-foot-overbridge-started-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफार्म, फुट ओवरब्रिज का काम शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटफार्म, फुट ओवरब्रिज का काम शुरू
लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 02 Apr 2015 08:31 PM IST
विज्ञापन
वर्ष 2016 में पूरा होने वाले ब्राडगेज के निर्माण का काम अभी भी धीमी रफ्तार से चल रहा है। हालांकि पहले से काम में कुछ तेजी दिखाई दे रही है। लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी लाइन के लिए प्लेटफार्म और फुट ओवरब्रिज का काम शुरू किया गया है। स्टेशनों को एक-दूसरे से जोड़ने और ट्रेनों को सिग्नल के जरिए कंट्रोल करने के लिए वायरिंग का काम भी जल्दी ही शुरू होने वाला है। इसके लिए तारों के बंडलों की एक खेप भी यहां पहुंच चुकी है। नये प्लेटफार्म पर जाने और रेलवे लाइन पार करने के लिए बन रहे फुट ओवरब्रिज से तीन नंबर प्लेटफार्म पर जाया जा सकेगा।
बता दें कि ऐशबाग-मैलानी रूट पर बनने वाले पांच रेलवे स्टेशनों में सिर्फ लखीमपुर और हरगांव में ही कार्य चल रहा है। लखीमपुर की तरह हरगांव में भी फुट ओवरब्रिज का निर्माण तेजी से चल रहा है। बांकेगंज, गोला और फरधान में प्लेटफार्म बनाने के कार्य सुस्त है। हालांकि यहां भवन निर्माण का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है लेकिन भवन की सफाई, कंट्रोल रूम की स्थापना, फिटिंग आदि का कार्य अभी भी अधूरा है। ब्राडगेज निर्माण की कार्यदायी संस्था के एक अधिकारी का कहना है कि मुख्य रूप से रेलवे लाइन बिछाने और उनकी सेटिंग करने का कार्य होना है इससे पहले तमाम ऐसे काम हैं, जिन्हें पूरा किया जाना है।
पटरियां बिछाने के समय ब्लाक होगा संचालन
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ब्राडगेज के लिए जब पटरियां बिछाई जाएंगी तभी इस रूट पर ट्रेनों का संचालन बंद होगा। हालांकि अभी इस बाबत पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से कोई दिशा-निर्देश नहीं आया है।
विज्ञापन
ब्राडगेज के लिए लखीमपुर स्टेशन पर प्लेटफार्म के लिए बेस बनाने और फुट ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू किया गया है। उम्मीद है जल्दी ही निर्माण पूरा हो जाएगा। ब्राडगेज का काम अभी इस स्तर नहीं पहुंचा है कि उसके लिए ट्रेनों का संचालन बंद किया जाए। इस बाबत कोई दिशा-निर्देश भी नहीं हैं।
सुरेंद्र सिंह, पीडब्ल्यूआई लखीमपुर सेक्शन