फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   pipeline drinking watar

पाइप पेयजल परियोजनाओं की स्थलीय जांच के आदेश

Thu, 06 Feb 2020 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
pipeline drinking watar
लखीमपुर खीरी। गांवों में स्थापित पाइप पेयजल परियोजनाओं में लगातार गड़बड़ी की शिकायतों पर सीडीओ अरविंद सिंह ने चार अधिकारियों की जांच टीम बनाई है। बुधवार को डीडीओ अरविंद कुमार की अगुवाई में टीम ने लखीमपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत रूकनापुर, देवरिया, कैमहरा में पाइप पेयजल परियोजना की स्थलीय जांच की है। इसमें कैमहरा में परियोजना बंद मिली, जबकि दो अन्य गांवों में पाइपों में लीकेज समेत कई खामियां मिली हैं।
विज्ञापन

जनपद में जल निगम द्वारा करीब 60 ग्राम पंचायतों में पाइप पेयजल परियोजनाएं स्थापित की जा चुकी हैं। इनमें करीब 50 फीसदी परियोजनाएं ग्राम पंचायतों को हैंडओवर की जा चुकी हैं, लेकिन पाइप लाइन में खामियों के चलते इनके संचालन में दिक्कत आ रही हैै। कई परियोजनाएं ठप पड़ी हैं। ऐसी शिकायतें मिलने पर सीडीओ अरविंद सिंह ने डीडीओ अरविंद कुमार, अधिशाषी अभियंता नलकूप अशोक कुमार, एई डीआरडीए आरसी गुप्ता, एई जल निगम कर टीम बनाकर पाइप पेयजल परियोजनाओं का स्थलीय सत्यापन करने के आदेश दिए। इसके बाद टीम ने लखीमपुर ब्लॉक के रूकनापुर गांव में 2013-14 में बनी पाइप पेयजल परियोजना का स्थलीय सत्यापन किया, तो कई जगहों पर पाइप लीकेज मिला। इससे पानी की शुद्धता पर प्रश्नचिह्न लग गया है। इसके अलावा जिन रास्तों पर खड़ंजा खोदकर पाइप डाला गया, वहां पर सड़क को ठीक नहीं किया गया है। इससे प्रधान ने परियोजना हैंडओवर नहीं की है। इसके बाद टीम ने देवरिया गांव में परियोजना की जांच की, तो यहां भी पाइप में कई जगह लीकेज मिले हैं। इसके बाद टीम ने कैमहरा में परियोजना की जांच की, तो यहां पानी की सप्लाई ठप मिली। परियोजना काफी समय से बंद पड़ी है। प्रधान ने खामियों के चलते इस हैंडओवर नहीं किया है। डीडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि पाइप पेयजल परियोनाओं की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही जांच रिपोर्ट सीडीओ के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed