फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pilibhit youth dead body found hanging from a tree in the forest

Lakhimpur Kheri: पीलीभीत के युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला, शुक्रवार को निकला था घर से

Sat, 20 May 2023 03:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 May 2023 03:31 PM IST
सार

पीलीभीत निवासी एक युवक का शव नगर से सटे मैलानी रेंज के जंगल में एक पेड़ से लटका मिला है। युवक शुक्रवार को घर से निकला था।

विज्ञापन
Pilibhit youth dead body found hanging from a tree in the forest
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मैलानी रेंज के जंगल में शनिवार सुबह युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान पीलीभीत निवासी युवक के तौर पर हुई। वह शुक्रवार को घर से निकला था। पुलिस ने शिनाख्त कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


पीलीभीत के थाना माधोटांडा के गांव राजपुर तालुका महाराजपुर निवासी नंद बिहारी यादव के पुत्र कैलाश यादव 28 वर्ष का शव शनिवार को मैलानी रेंज के जंगल की गदनियां बीट में एक पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। एसओ राहुल सिंह ने बताया कि राहगीरों से जंगल में पेड़ से शव लटका होने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। 

विज्ञापन

मतदाता पहचान पत्र से हुई शिनाख्त 

मृतक की जेब से मिले मतदाता पहचान पत्र के आधार पर से शिनाख्त हुई। जेब से दो सिम मिले, जिनके आधार पर घरवालों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे मृतक के तहेरे भाई हृदयेश ने बताया कि उनका संयुक्त परिवार है। कैलाश शुक्रवार को सुबह नौ बजे जानवरों को चराने के लिए छोड़कर घर वापस आया। इसके बाद उसने दाढ़ी-बाल बनवाने जाने और फिर दोपहर लगभग डेढ़ बजे हृदयेश को फोन कर पूरनपुर में होने की बात बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर हृदयेश ने पूरनपुर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर गए अपने ड्राइवर से कमलेश को साथ लेकर आने को कहा। ड्राइवर कमलेश को मिला और उसे एक दुकान पर बैठाकर कुछ देर में आकर साथ चलने को कहा, लेकिन रात आठ बजे वापस आने पर ड्राइवर को कमलेश वहां नहीं मिला। कमलेश यहां कैसे पहुंचा, यह कोई बता नहीं सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed