फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pilibhit-Gorakhpur Express will not go to Gorakhpur till May 3

Lakhimpur Kheri News: पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस तीन मई तक गोरखपुर नहीं जाएगी

Tue, 29 Apr 2025 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pilibhit-Gorakhpur Express will not go to Gorakhpur till May 3
मैलानी में खड़ी एक्सप्रेस ट्रेनफाइल फोटोस्रोत-संवाद
मैलानी। एक्सप्रेस से गोरखपुर तक की यात्रा करने वालों की परेशानियां एक दिन और बढ़ गई हैं। अब पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस तीन मई तक गोरखपुर के बजाय गोमतीनगर (लखनऊ) तक ही जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन की ओर से परिचालनिक सुगमता के लिए गोरखपुर जंक्शन और गोरखपुर कैंट स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन निर्माण के संबंध में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने 11 अप्रैल को जारी विज्ञप्ति में ट्रेन नंबर 15010 पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन 15 अप्रैल से दो मई तक पीलीभीत से गोमतीनगर तक और ट्रेन नंबर 15009 गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस का संचालन 16 अप्रैल से तीन मई तक गोमतीनगर से पीलीभीत के बीच बताया था।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह की ओर से सोमवार देर रात जारी विज्ञप्ति के मुताबिक पीलीभीत से चलने वाली ट्रेन नंबर 15010 पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस तीन मई तक गोरखपुर के बजाए गोमती नगर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी और गोमती नगर-गोरखपुर के बीच इसका संचालन निरस्त रहेगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 15009 गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस चार मई तक गोरखपुर के बजाए गोमती नगर से चलेगी और गोरखपुर-गोमती नगर के बीच इसका संचालन निरस्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed