{"_id":"a724f2707ff6d16aa0aea2113dbdc1bf","slug":"picture-tied-to-cultural-events-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां
गोला गोकर्णनाथ
Updated Thu, 26 Mar 2015 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक चैती मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ नितीश कुमार ने दीप जलाकर किया। मेला मंच पर गायत्री परिवार शाहाबाद के कलाकारों ने धार्मिक नृत्य प्रस्तुत कर ऐसा समां बांधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
गायत्री परिवार शाहाबाद के धार्मिक नृत्य संध्या के सौजन्य से कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को बुधवार देर रात बांधे रखा। कलाकार अस्मत मलिक ने सरस्वती वंदना-ओ मां सरस्वती करुणामयी वरदायिनी, सुजीत निषाद और रोहित यादव ने शिव पार्वती की झांकियाें के साथ अभिनय गीत, सोनू रस्तोगी, खुशी रस्तोगी, मोना रस्तोगी, अनूप गुप्ता, विट्टू गुप्ता, शिवानी गुप्ता ने काली महिषासुर वध, राधा-कृष्ण संग फूलों की होली नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल के साथ खेली, श्रीकृष्ण-सुदामा चरित्र, मयूर नृत्य का मंचन कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। संचालन जयनाथ तिवारी ने किया। इस मौके पर रामसेवक रस्तोगी, शिवकांत गुप्ता, विजयकांत गुप्ता, संजय दीक्षित, सुरेशचंद रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
इससे पूर्व चैती मेले के शुभारंभ पर सीडीओ, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, एसडीएम/ईओ विनोद कुमार गुप्ता, सीओ मधुवन कुमार सिंह, कोतवाल एके उपाध्याय ने मेले का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह मेला गंगा-जमुनी संस्कृति का प्रतीक है। हम सबको इस परंपरा को कायम रखना है।
विज्ञापन
इस मौके पर नगर पालिका परिषद के सदस्य द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, कफील, रफी अहमद, सुशील गिरि, मनोज रावत, भोली गिरि, नसीम अहमद, इमरान मलिक, आशीष अवस्थी, जमाल अहमद राईन, काशी विश्वनाथ तिवारी, राजेश वर्मा, हरिओम वर्मा, मेवालाल कश्यप, रीता त्रिवेदी, आशादेवी, अरविंद पांडे, अवधेश मिश्र, आनंद प्रकाश शुक्ल, कैलाशचंद्र गुप्ता, गोपालकृष्ण शुक्ला, श्रवण माहेश्वरी, सुरेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
चैती मेले की तैयारियां पूरी होने के बाद मेले में आस-पास के जिलों और कई प्रदेशों के दुकानदारों ने आकर अपनी दुकानें लगा दी हैं। मेले को आकर्षक बनाने के लिए मेलास्थल को फूल, पत्तियों, झालराें, बिजली लड़ियों से सजाया गया है। मेेले में जलापूर्ति के लिए मेला ग्राउंड में कई जगह वाटर प्वाइंट बनाकर टोटियां लगाई गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेला कोतवाली, कैंप, स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं।