फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Picture of attacking tiger caught on camera

Lakhimpur Kheri News: कैमरे में कैद हुई हमलावर बाघ की तस्वीर

Sun, 03 Mar 2024 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Picture of attacking tiger caught on camera
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व के बफरजोन की उत्तर निघासन रेंज के मझरा-खैरटिया में बाइक सवार पर झपट्टा मारने वाले बाघ की तस्वीर कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के डीएफओ सौरीस सहाय ने बताया कि मझरा-खैरटिया में सक्रिय बाघ की लोकेशन ट्रेस करने करने के लिए घटनास्थल के आसपास लगाए गए चार कैमरों में से एक कैमरे में बाघ की तस्वीर कैद हुई है। बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन कर्मी और एसटीपीएफ टीम के जवान चौबीस घंटे बारी-बारी से निगरानी कर रहे हैं। बाघ को जंगल में खदेड़ने की हर संभव कोशिश जा रही है। बाघ हमले से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।

उधर बाघ हमले के डर से खैरटिया गांव के ग्रामीण सड़क और खेतों की ओर जाने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर हमले में मरी भैंस के शव को बाघ रात में घसीट कर बंधा नाला की ओर ले गया। बाघ के रुक-रुक कर गुर्राने की आवाज पूरी रात सुनाई देती रही।
विज्ञापन

.............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed