फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Picking from the steam bath Bilbila District

उमस भरी गर्मी से बिलबिला उठा जिला

Sun, 05 Jun 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 05 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Picking from the steam bath Bilbila District
गर्मी - फोटो : अमर उजाला
सुबह से छाए रहे बादल, दोपहर बाद छंटे तो निकली कड़ी धूप
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से दिन भर परेशान रहे लोग

जिले में शनिवार को उमस भरी गर्मी से लोग बिलबिला उठे। आसमान में छाए बादलों के कारण दोपहर बाद दो बजे तक घूप से निजात रही लेकिन इसके बाद बादल छंटे तो कड़ी धूप निकली। सुबह से छाए बादल और उमस भरी चिपिचिपी गर्मी से वर्षा होने की संभावना दिख रही थी लेकिन बादल छंटने से लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। 
शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान कई दिनों से स्थिर चल रहा है लेकिन न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। न्यूनतम तापमान में इजाफा होने से अब लोगों को सुबह शाम भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। 
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहने से भारी उमस रही। दस बजे के बाद उमस भरी गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ी कि लोग बिलबिला उठे। बादल छाए रहने और हवा चलने से लोगों को खुले मैदान में और पेड़ों के नीचे तो राहत मिली लेकिन घरों और दफ्तरों में बेठे लोग परेशान रहे। इस बीच बिजली आपूर्ति ठप रहने से अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों का बुरा हाल हो गया। परेशान हाल लोग हाथों से पंखा झलते दिखाई दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों पड़ रही उमस भरी भीषण गर्मी से बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। बच्चे, बूढे़ और महिलाएं पेट रोग, डायरिया और तमाम तरह के संक्रामक रोगों से पीड़ित हो रहे हैं। अस्पताल मरीजों से भर गए हैं। प्राइवेट चिकित्सकों के यहां मरीजों की भीड़ है। बीमारों को यह गर्मी और ज्यादा बीमार कर रही है। 

दिन में कई घंटे बिजली गायब रहने से बढ़ी परेशानी
एक तो भीषण गर्मी ऊपर से बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों की परेशानियां और ज्यादा बढ़ गई हैं। शनिवार सुबह दस बजे तक लगातार ट्रिपिंग होती रही। दस बजते ही बिजली की कटौती शुरू हो गई। बाद में करीब एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। तब जाकर लोगों को राहत मिली। शाम चार बजे बिजली फिर गायब हो गई। बिजली गायब रहने के दौरान लोग उमस भरी गर्मी से बिलबिलाते रहे। मालूम हो कि गर्मी बढ़ने के साथ ही इन दिनों बिजली कटौती भी बढ़ गई है। 

धौरहरा में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले 
धौरहरा। क्षेत्र में उमसभरी गर्मी के बाद शनिवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है।  किसानों के चेहरे खिल उठे लेकिन कस्बे में सड़कों पर हुए भीषण जलभराव से लोग परेशान हुए। 

क्षेत्र में उमस भरी भीषण गर्मी से लोग बिलबिला रहे थे दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश ने थोड़ी राहत दी और किसानों के चेहरे खिल उठे। मूसलाधार बरसात से कस्बे की सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सिनेमा रोड़ और पठान वार्ड की सड़कों पर पानी  रने से लोगों को कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed