फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pharmacist started two-hour work boycott

फार्मासिस्ट ने शुरू किया दो घंटे का कार्य बहिष्कार

Fri, 10 Dec 2021 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Pharmacist started two-hour work boycott
जिला अस्पताल के औषधि वितरण काउंटर पर प्रदर्शन करते फार्मासिस्ट।
सीएचसी पर हड़ताल रही बेअसर, जिला एवं महिला अस्पताल का बंद रहा औषधि केंद्र
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत फार्मासिस्ट ने बृहस्पतिवार से दो घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया, जो 16 दिसंबर तक जारी रहेगा। दो घंटे की हड़ताल के चलते सुबह आठ से 10 बजे तक जिला एवं महिला अस्पताल का दवा वितरण काउंटर बंद रहा। वहीं सीएचसी-पीएचसी पर दूसरे संगठन के लोग काम करते रहे।
डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिला एवं महिला अस्पताल सहित टीबी अस्पताल, केंद्रीय औषधि भंडार, ड्रग वेयर हाउस सहित सीएचसी-पीएचसी के फार्मेसिस्ट दो घंटे के कार्य बहिष्कार पर रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर तक जिला मुख्यालय पर सुबह आठ से 10 और सीएचसी पीएचसी पर सुबह नौ से 11 बजे तक कार्य बहिष्कार रहेगा। यदि इस दौरान मांगें न मानी गईं तो 17 दिसंबर से पूरी तरह से कार्य बहिष्कार शुरू होगा और इसके बाद 20 दिसंबर से आकस्मिक सेवाएं एवं पोस्टमार्टम भी बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. एके शर्मा ने कहा कि पदनाम फार्मेसी अधिकारी, वेतन मान संशोधित करने के साथ ट्रामा सेंटर, ड्रग वेयर हाउस, स्वास्थ उपकेंद्रों पर फार्मेसिस्ट की नियुक्ति करने के साथ पोस्टमार्टम भत्ता 100, चार्ज एलाउंस 750 रुपये सहित दूसरे शनिवार एवं सार्वजनिक अवकाशों में ड्यूटी के बदले 30 दिन का आकस्मिक अवकाश देने संबंधी शासनादेश जारी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस पर आरपार की लड़ाई होगी। प्रदर्शन के दौरान फार्मासिस्ट ने दवा वितरण केंद्र पर ताला डालकर नारेबाजी की। इससे दो घंटे तक दवा वितरण कार्य बाधित रहा। प्रदर्शन खत्म होने के बाद दवा बंटना शुरू हुआ। सभी फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
मोहम्मदी। बृहस्पतिवार को डिप्लोमा फार्मेसिस्ट के बैनर तले सीएचसी में दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। इमरजेंसी सेवाएं चलतीं रही। यह कार्यक्रम प्रदेश संगठन के आवाहन पर बीस दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान अमित श्रीवास्तव, सुशील शुक्ला आदि मौजूद रहे।
गोला सीएचसी पर नहीं दिखा असर
गोला सीएससी पर कार्य बहिष्कार का असर नहीं दिखा। मुन्ना लाल चौधरी और रमेश चंद वर्मा ड्यूटी पर रहे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि तीन फार्मासिस्ट हैं। एक की रात में ड्यूटी थी। दो लोग दिन में ड्यूटी पर हैं। कार्य बहिष्कार नहीं है।
ट्रेनी फार्मासिस्ट ने बांटी दवा
मितौली सीएचसी के फार्मासिस्ट आशीष शर्मा, पंकज वर्मा, प्रवेश श्रीवास्तव कार्य बहिष्कार पर रहे। वहीं ट्रेनी फार्मासिस्ट मरीजों को दवा बांटते रहे। यहां कार्य बहिष्कार बेअसर रहा।
दो घंटे तक भटकते रहे मरीज, बिना दवा लिए लौटे
फरधान। सीएचसी फरधान में फार्मासिस्ट के दो घंटे का कार्य बहिष्कार करने के कारण मरीजों को दवा लेने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। कुछ मरीज मेडिकल से दवा लेकर घर को चले गए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान में दो फार्मासिस्ट तैनात हैं। फार्मासिस्ट यशपाल वर्मा और मनोज कुमार समेत दो लोग है। दोनों लोगों के दो घंटे के कार्य बहिष्कार करने से कुछ मरीज बिना दवा लिए वापस चले तो कुछ आसपास के मेडिकल से दवा लेकर घर गए। उदयपुर निवासी विकास, विपिन ने बताया दवा नही मिलने के कारण दवा बाहर से लेनी पड़ी। पता चला सीएचसी अधीक्षक मंगलवार से बराबर छुट्टी पर चल रहे है। सीएचसी पर अधीक्षक के न मिलने से कई मरीज बिना दवा लिए घर वापस जाने को मजबूर हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed