फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pharmacist accused of molestation transferred, investigation team formed

Lakhimpur Kheri News: छेड़खानी के आरोपी फार्मासिस्ट का तबादला, जांच टीम गठित

Sat, 27 May 2023 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Pharmacist accused of molestation transferred, investigation team formed
लखीमपुर खीरी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढखेरवा नानकार के फार्मासिस्ट पर छेड़खानी का आरोप लगाने वाली युवती का वीडियो वायरल होने के बाद शासन से लेकर जिला प्रशासन तक हरकत में आ गया। डिप्टी सीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। इस पर सीएमओ ने फार्मासिस्ट का तबादला कर जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

सीएमओ का कहना है जांच प्रभावित न हो, इसलिए आरोपी का तबादला किया है। रमियाबेहड़ ब्लॉक के एक गांव निवासी किशोरी बृहस्पतिवार को बुखार और दर्द की दवा लेने के लिए पीएचसी ढ़खेरवा नानकार गई थी। युवती ने फार्मासिस्ट राजीव शुक्ला पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। उसका रोते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन

विपक्षी पार्टियों के ट्वीट करने से मामला और तूल पकड़ गया। इस पर डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सीएमओ को जांच कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने रात में ही फार्मासिस्ट का तबादला बांकेगंज सीएचसी कर जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी फार्मासिस्ट का सीएचसी बांकेगंज ट्रांसफर बृहस्पतिवार रात में ही कर दिया गया था। इसके अलावा एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ की जांच गठित कर रिपोर्ट तलब की है। जांच में आरोप सिद्ध होने पर विभागीय कार्रवाई भी होगी।
- डॉ. संतोष गुप्ता सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed