फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Petrol pump raided on Ghatauli's complaint

घटतौली की शिकायत पर पेट्रोल पंप पर छापा

Sat, 03 Apr 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump raided on Ghatauli's complaint
लखीमपुर खीरी। पेट्रोल पंप पर घटतौली की शिकायत पर तीन सदस्यीय टीम ने संकटा देवी चौकी के निकट स्थित एक पेट्रोल पंप पर छापा मारा। करीब एक घंटे तक जांच पड़ताल चली। छापामारी से शहर के अन्य पेट्रोल पंपों पर हड़कंप मच गया। जांच अधिकारियों ने कोई गड़बड़ी न मिलने की बात कही।
विज्ञापन

संकटा देवी चौकी क्षेत्र में स्थित लक्ष्मी ट्रेडिंग फर्म के पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह, इंडियन ऑयल के सेल्स अफसर अभिषेक सागर एवं वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप एवं विज्ञान विभाग राजीव कुमार ने पेट्रोल पंप पर छापा मारा। मामले की घटतौली कि शिकायत की पड़ताल के लिए करीब एक घंटे तक जांच चली। जिला पूर्ति अधिकारी ने जहां स्टॉक चेक किया तो वहीं आईओसी के सेल्स अफसर ने मिलावट परखी। करीब एक घंटे तक अधिकारियों ने हर पहलू की जांच पड़ताल की। इस दौरान जांच टीम ने किसी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल एवं डीजल की माप तौल जांची गई। इसमें डीजल के 20 हजार लीटर के स्टॉक में 0.32 प्रतिशत का अंतर मिला, जो अनुमन्य चार फीसदी से कम है। ऐसे ही पेट्रोल में 0.98 प्रतिशत का अंतर मिला। यह भी चार फीसदी से कम है। डीजल की अपेक्षा पेट्रोल ज्यादा उड़ता है इसलिए इसमें अंतर ज्यादा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय प्रताप सिंह जिला पूर्ति अधिकारी
शिकायत पर शुक्रवार को लक्ष्मी ट्रेडिंग फर्म की एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल व डीजल की मात्रा जांची गई। पांच लीटर के टेस्ट मेजर से 80 लीटर डीजल व 60 लीटर पेट्रोल कई बार मापा गया। मगर, हर बार पेट्रोल एवं डीजल अनुमन्य सीमा में सही माप करते हुए मिला।

- राजीव कुमार, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप एवं विज्ञान विभाग
शुक्रवार को अधिकारियों ने पेट्रोल पंप की जांच की, जिसमें उन्हें सबकुछ सही मिला। पेट्रोल पंप पर कंपनी के नियमों का पूर्णतया पालन होता है। पेट्रोल पंप भी ऑनलाइन है। ऐसे सिस्टम लगे हैं कि जरा सी छेड़छाड़ पर ही मशीन स्वत: लॉक हो जाएगी, जिसे सेल्स अफसर ही खोल सकेंगे।
- देशदीपक अग्रवाल, प्रबंधक लक्ष्मी ट्रेडिंग फर्म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed