फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pesticide stores Featured on 29 samples filled

कीटनाशक की दुकानों पर छापा, 29 नमूने भरे

Wed, 18 Feb 2015 07:35 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 18 Feb 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
डीएम किंजल सिंह के निर्देश पर कृषि विभाग ने बुधवार को कीटनाशक दवाओं की बिक्री करने वाली दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान अलग-अलग तीन टीमों ने कई दुकानों से कीटनाशक दवाओं के 29 नमूने भरे, जिन्हे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि डॉ. शिवकुमार केसरी के नेतृत्व में तीन टीमों ने अलग-अलग तहसील क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर कीटनाशकों के नमूने भरे। उप निदेशक कृषि ने सदर और गोला तहसील क्षेत्र में छापेमारी की। जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह ने मोहम्मदी और मितौली क्षेत्र में कीटनाशक दुकानों पर छापा मारकर 10 नमूने भरे। इसी तरह कृषि रक्षा अधिकारी श्यामसुंदर ने पलिया और निघासन क्षेत्र में कीटनाशक दुकानों का सघन निरीक्षण किया और भरे लिए। उप निदेशक कृषि डॉ. शिवकुमार केसरी ने बताया कि किसानों को सही और गुणवत्तापरक दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छापेमारी की गई है और संदिग्ध औषधि मिलने पर नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन

बांकेगंज। उप निदेशक कृषि के नेतृत्व में बुधवार को कस्बे में कीटनाशक दवाओं की दुकानों पर छापेमारी की गई। टीम में शामिल सदस्यों ने करीब दर्जन दुकानों से कीटनाशक दवाओं के सैंपल लिए। साथ ही दुकानों का बारीकी से मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस आज
लखीमपुर खीरी।
प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को होने वाला किसान दिवस बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम किंजल सिंह की अध्यक्षता में 11 बजे से होगा। इसमें प्रगतिशील किसानों के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। उप निदेशक कृषि डॉ. शिवकुमार केसरी ने बताया कि बुधवार को तहसील दिवस होने के कारण किसान दिवस बृहस्पतिवार को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed