फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Per capita income increased by Rs 26,000 in four years

Lakhimpur Kheri News: चार साल में 26 हजार रुपये बढ़ी प्रति व्यक्ति आय

Thu, 07 May 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 07 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Per capita income increased by Rs 26,000 in four years
लखीमपुर खीरी। जिले की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। नियोजन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले चार वर्षों में जिले की प्रति व्यक्ति आय में 26 हजार रुपये से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


वर्ष 2021-22 में 58,575 रुपये रही प्रति व्यक्ति आय अब बढ़कर 84,717 रुपये पहुंच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, जिले की आर्थिक गतिविधियों और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में भी लगातार वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन


नियोजन विभाग की ओर से जारी वर्ष 2024-25 के आंकड़ों के अनुसार, जिले का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 48,106 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। प्रदेश की कुल जीडीपी में जिले की हिस्सेदारी 1.59 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो जिले की बढ़ती आर्थिक सक्रियता का संकेत माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिले की प्रति व्यक्ति आय 78,767 रुपये थी, जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर 84,717 रुपये हो गई। पिछले एक साल में प्रति व्यक्ति आय में औसतन 5,950 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वार्षिक वृद्धि दर 7.55 प्रतिशत रही है।

नियोजन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021-22 में प्रति व्यक्ति आय 58,575 रुपये थी। वर्ष 2022-23 में यह बढ़कर 67,728 रुपये हुई। इसके बाद वर्ष 2023-24 में प्रति व्यक्ति आय 78,767 रुपये पहुंची और वर्ष 2024-25 में 84,717 रुपये हो गई। इस तरह चार वर्षों में प्रति व्यक्ति आय में कुल 26,142 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है।

------

मंडल में रायबरेली सबसे आगे, लखीमपुर सबसे पीछे

मंडल के जिलों की तुलना में वर्ष 2023-24 की अपेक्षा वर्ष 2024-25 में रायबरेली में प्रति व्यक्ति आय में सबसे अधिक 14.99 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं लखीमपुर खीरी 7.55 प्रतिशत वृद्धि के साथ सबसे पीछे रहा। सीतापुर में 10.77 प्रतिशत, हरदोई में 8.24 प्रतिशत, उन्नाव में 11.40 प्रतिशत और लखनऊ में 9.21 प्रतिशत प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। आंकड़ों के अनुसार लखीमपुर में 5,950 रुपये, सीतापुर में 7,345 रुपये, हरदोई में 5,233 रुपये, उन्नाव में 8,490 रुपये, लखनऊ में 21,687 रुपये और रायबरेली में 8,557 रुपये प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है।


--------------

विभिन्न क्षेत्रों का योगदान

जिले की अर्थव्यवस्था में कृषि, पशुधन और वानिकी क्षेत्र का 6.52 प्रतिशत योगदान रहा। निर्माण, बिजली, गैस और जलापूर्ति क्षेत्र का योगदान 17.10 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं व्यापार, होटल, जलपान गृह, परिवहन, संचार, रेलवे, भंडारण, वित्तीय सेवाएं, लोक प्रशासन और रक्षा क्षेत्रों का योगदान 11.76 प्रतिशत रहा।

-----------------

जिलावार आंकड़ों पर एक नजर

जनपद-2024-25- 2023-24 बढ़ी आय-प्रतिशत

लखीमपुर 84,717 - 78,767 - 5,950 - 7.55

सीतापुर 75,535 - 68,190 - 7,345 - 10.77
हरदोई 68,680 - 63,447 - 5,233 - 8.24
उन्नाव 82,932 - 74,442 - 8,490 - 11.40

रायबरेली 65,614 - 57,057 - 8,557 - 14.99
लखनऊ- 25,7142 - 23,5453 - 21,687 - 9.21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed