फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   People suffering from hot sun and heat

कड़ी धूप और गर्मी से लोग बेहाल

Fri, 15 May 2015 07:10 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 15 May 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन
People suffering from hot sun and heat
जेठ की गर्मी लोगों पर भारी पड़ने लगी है। कलेंडर में तारीख बढ़ने से साथ तापमान भी चढ़ता जा रहा है। सुबह से होने वाली कड़ी धूप के कारण लोगों की परेशानियां भी बढ़ती जा रही हैं। गर्मी जनित बीमारियों से लोगों को जूझना पड़ रहा है। भीषण गर्मी से जिले भर में जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन भर कड़ी धूप रही। गर्म हवाओं ने गर्मी में और ज्यादा इजाफा कर दिया। कड़ी धूप के कारण सुबह से लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। आसमान से जैसे शोले बरस रहे हों, चिलचिलाती धूप से सड़कें भी तपने लगीं इससे लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर में बाजार में सन्नाटा पसरा नजर आया।
विज्ञापन

गर्मी के चलते डीएम के आदेश पर इंटरमीडिएट तक स्कूल कॉलेज 20 मई तक के लिए बंद कर दिए गए है। इसके बावजूद बच्चों को ट्यूशन, कोचिंग आदि पढ़ने जाने में दिक्कत हो रही है। गर्मी के कारण लोगों की कार्यक्षमता पर भी बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उफ गर्मी, आमजन बेहाल
ममरी।
बीते चार दिनों से हो रही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से सभी व्याकुल हो उठे हैं। मवेशी और बच्चे नहर के शीतल पानी में डुबकी लगाकर गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि गर्मी का प्रकोप यदि इसी तरह जारी रहा और बिजली की कटौती होती रही तो संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed