फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   People of Arkvanshi community should unite: OP Singh

अर्कवंशी समाज के लोग एकजुट हों : ओपी सिंह

Sun, 25 Jan 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 25 Jan 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
People of Arkvanshi community should unite: OP Singh
मैलानी के सुखचैनापुर में आयोजित सभा में बोलते राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी सिंह-संवाद
मैलानी। अखिल भारतीय अर्कवंशी क्षत्रिय महासंघ ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने समाज के लोगों से शिक्षित और एकजुट होने की अपील की।
विज्ञापन

निकटवर्ती ग्राम सुख चैनापुर में रविवार को आयोजित महासंघ की सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी सिंह ने कहा कि सभा का मुख्य उद्देश्य अर्कवंशी समाज के लोगों को शिक्षा, संगठन, सामाजिक एकता और अपने अधिकारों के प्रति जागरुक करना है। शिक्षा के बिना समाज का कतई उत्थान नहीं हो सकता।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महामंत्री ओम प्रकाश अर्कवंशी ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए संगठित होना अत्यंत जरूरी है। प्रदेश अध्यक्ष राकेश अर्कवंशी ने कहा कि समाज को संगठित करने के लिए जनजागरण किया जा रहा है और भविष्य में भी इसी तरह के आयोजन देश भर में किए जाएंगे। राष्ट्र और समाज हित के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में शिव भगवान, रघुनाथ, नानक सिंह अर्कवंशी, यदुनाथ सिंह अर्कवंशी, मनोज सिंह अर्कवंशी, आनंद सिंह अर्कवंशी, संजीत सिंह अर्कवंशी, सौरभ सिंह अर्कवंशी, आलोक सिंह अर्कवंशी, दीपक सिंह अर्कवंशी, ठाकुर प्रसाद अर्कवंशी, भगवत शरण, प्रेम प्रकाश, राम आसरे, राम नरेश, ओम प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed