फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   People came from humid heat Bilbila

उमस भरी गर्मी से बिलबिला उठे लोग

Mon, 29 Aug 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 29 Aug 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
People came from humid heat Bilbila
माौसम - फोटो : अमर उजाला
पिछले कई दिनों से नहीं हुई बरसात, सुबह से धूप का बढ़ रहा प्रकोप
विज्ञापन

दोपहर होते ही सड़कों पर पसर जाता है सन्नाटा, रात में भी नही मिल रहा चैन

 पिछले कई दिनों से बरसात न होने और कड़ी धूप होने से एक बार फिर जिले में लोग उमस भरी गर्मी से बिलबिला उठे हैं। तापमान में बढ़ोत्तरी लगातार जारी है। सुबह से ही कड़ी धूप होने से लोगों को बाहर निकलने के नाम से ही पसीना छूटने लगता है। मौसम में आद्रता की अधिकता और आसमान से बरसती आग ने जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त कर दिया है। 
सोमवार को अधिकतम तापमान 35.00 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.00 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन में कई बार बादल घिरने से कुुछ देर के लिए धूप से तो राहत मिली लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों की नींद उड़ा दी है। कड़ी धूप के कारण दोपहर के समय बाजार और सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। खेतों में पानी सूख गया है। बरसात न होने के कारण लोगों ने सिंचाई शुरू कर दी है। खेतों में खाद डालने का काम पिछड़ रहा है। 
विज्ञापन

बारिश न होने और उमस भरी गर्मी बढ़ने से बीमारियों ने तेजी से पैर पसारना शुरू कर दिया। वायरल फीवर, जापानी इंसेफ्लाइटिस, डायरिया आदि बीमारियों की चपेट में आने से लोग परेशान हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सड़क किनारे और मोहल्लों में भरा पानी तेज धूप और गर्मी से सड़ना शुरू हो गया है। इससे बीमारियों में और ज्यादा इजाफा हो रहा है। वहीं, आसमान में कई बार बादल घिरते हैं। लोगों को बारिश की उम्मीद बंधती है लेकिन कुछ ही देर में बादलों के छंटने से लोगों को निराशा ही हाथ लगती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed