फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   People between the ages of 15 to 18 will get the vaccine from today

15 से 18 वर्ष तक के आयु वालों को आज से लगेगी वैक्सीन

Sun, 02 Jan 2022 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
People between the ages of 15 to 18 will get the vaccine from today
लखीमपुर खीरी। किशोरों का वैक्सीनेशन करने के लिए सोमवार यानी आज से टीकाकरण अभियान शुरू होगा। इसके लिए जिले भर में करीब 20 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर कोवाक्सीन की डोज भेज दी गई हैं। उधर, शासन ने भी जिले को करीब 50 हजार डोज और मुहैया कर दी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद जिले में तीन जनवरी से किशोरों का टीकाकरण शुरू होगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को ही सभी केंद्रों पर वैक्सीन उपलब्ध कर दी गई। किशोरों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो तरह की वैक्सीनेशन सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

फिलहाल वर्तमान में करीब 50 केंद्रों पर टीकाकरण हो रहा है, लेकिन किशारों को कोवाक्सीन की ही डोज लगनी है। इसके लिए जिला एवं महिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी व नगरीय केंद्र पर टीकाकरण होगा। अभियान सुबह 10 से शाम चार बजे तक चलेगा। जिम्मेदारों का कहना है कि किशोरों का टीकाकरण अभियान सोमवार से शुरू होगा। इसके साथ अन्य लोगों का वैक्सीनेशन पहले की तरह ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 लाख का था लक्ष्य, अब और बढ़ेगा
18 साल से अधिक लोगों का टीकाकरण करने के लिए जिले का लक्ष्य करीब 27 लाख निर्धारित था। इसके सापेक्ष अब तक करीब 22 लाख लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। इस अभियान में करीब तीन लाख किशोरों को शामिल करने से जिले का कुल लक्ष्य करीब 30 लाख हो जाएगा। अधिकारियों का कहना है जो भी लक्ष्य मिला है, उसे निर्धारित समय पूरा किया जाएगा। 28 दिन बाद किशोरों को दूसरी डोज लगाई जाएगी।

आज से होगा अभियान का आगाज
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरपी दीक्षित ने बताया कि करीब 20 केंद्रों पर सोमवार से किशोरों को कोवाक्सीन लगाने का अभियान शुरू होगा। इसके लिए हर केंद्र पर वैक्सीन पहुंच गई है। उधर, शासन से सभी रविवार को करीब 50 हजार डोज और मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed