फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   PDS shops will be filled with grain samples

पीडीएस दुकानों पर अनाज के भरे जाएंगे नमूने

Mon, 24 Aug 2015 08:29 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 24 Aug 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
मिडडेमील के सर्विलांस नमूने जांच में फेल होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं और औषधि प्रशासन विभाग ने पीडीएस दुकानों पर शिकंजा कसने का निर्णय किया है, क्योंकि स्कूलों में मिडडेमील का अनाज इन्हीं दुकानों से सप्लाई किया जाता है। अभिहित अधिकारी डॉ अमर सिंह वर्मा ने सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को प्रतिमाह नियमित तौर पर कम से कम 10 पीडीएस दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इन दुकानों से अनाज के सर्विलांस नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 के तहत खाद्य पदार्थों का व्यवसाय करने वाले सभी दुकानदारों को पंजीकरण या लाइसेंस लेना अनिवार्य है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गांवों में संचालित पीडीएस दुकानों पर सस्ती दरों पर अनाज वितरित किया जाता है, लेकिन अभी तक इन दुकानों ने पंजीकरण या लाइसेंस नहीं लिया हैै। वहीं एफएसडीए विभाग ने अभी तक इन दुकानों से नमूने नहीं भरे थे। अभिहित अधिकारी डॉ अमर सिंह वर्मा ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी और तहसीलों में तैनात खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को प्रतिमाह कम से कम 10 पीडीएस दुकानों का निरीक्षण कर सर्विलांस नमूने भरने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा दुकानों के पंजीकरण और लाइसेंस बनाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed