फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Patients wandering for ultrasound in the district hospital

Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए भटक रहे मरीज

Thu, 10 Oct 2024 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Patients wandering for ultrasound in the district hospital
अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने की लिखी गई सूचना  संवाद
लखीमपुर खीरी/ ओयल। जिले की स्वास्थ्य सेवाएं सुधर नहीं पा रही हैं। पहले महिला अस्पताल आने वाली महिलाओं को करीब 20 दिन तक अल्ट्रासाउंड के लिए भटकना पड़ा।
विज्ञापन

अब जिला अस्पताल आने वाले मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए भटकने को मजबूर हैं। पलिया सीएचसी की अल्ट्रासाउंड मशीन मंगाकर महिला अस्पताल में तो अल्ट्रासाउंड शुरू हुए, लेकिन जिला अस्पताल में छह दिन बाद भी मशीन सही नहीं की जा सकी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन शनिवार को खराब हुई थी। सीएमएस ने संबंधित कंपनी को मशीन खराब होने की सूचना दी। बताया जा रहा है कि कंपनी के कर्मचारी जांच करने तो आए, लेकिन मशीन अब तक सही नहीं हो सकी। जिला अस्पताल में रोजाना 1100 से 1200 मरीज आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक 100 से 150 मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह देते हैं। अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने से 100 से अधिक मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। निजी केंद्रों पर रुपये खर्च कर अल्ट्रासाउंड कराने को विवश हैं।


पलिया सीएचसी की मशीन से महिलाओं को मिली सुविधा
दो सितंबर को जिला महिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन खराब हुई थी। अस्पताल प्रशासन ने कंपनी से संपर्क किया। कंपनी के कर्मचारी आए और मशीन के पार्ट्स न मिलने की बात कही। अस्पताल आने वाली गर्भवती और महिलाओं को 20 दिन तक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में विभाग ने पलिया सीएचसी की अल्ट्रासाउंड मशीन मंगाकर महिला अस्पताल में लगवाई। तब जाकर महिलाओं को सुविधा मिली। यहां की अल्ट्रासाउंड मशीन अब तक सही नहीं हो सकी है।

अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने की लिखी गई सूचना  संवाद

अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने की लिखी गई सूचना  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed