फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Patients upset due to power cut in MCH wing

एमसीएच विंग में बिजली कटने से परेशान हुए मरीज

Sun, 14 Aug 2022 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Patients upset due to power cut in MCH wing
एक्सरे व अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर लगी भीड़।
मरीज बोले, अक्सर बिजली जाने से नहीं हो पाती जांच, न मिलती है समय पर रिपोर्ट
विज्ञापन

ओयल। एमसीएच विंग में मरीजों के लिए विद्युत सप्लाई मुुसीबत बन गई है। आए दिन हो रही बिजली कटौती से न तो मरीजों की समय पर जांच हो रही है और न समय से रिपोर्ट मिल पा रही है।
कुछ ऐसा ही नजारा शनिवार सुबह करीब 11 बजे एमसीएच विंग में देखने को मिला। अचानक बिजली चले जाने से अस्पताल में अंधेरा छा गया। एक्सरे, अल्ट्रासाउंड के साथ पैथोलॉजी में जांच बंद हो गई। करीब एक घंटे की बिजली कटौती से डॉक्टर, स्टाफ से लेकर मरीज व तीमारदार परेशान हो उठे। अल्ट्रासाउंड कराने आए हरिओम लखीमपुर, रमेंद्र मितौली, शीतल ग्राम मैनभीरी ओयल, समसुन लखीमपुर व एक्सरे के लिए विद्या देवी हरगांव सीतापुर, मुन्ना लाल नीमगांव, अनम लखीमपुर, रागनी खीरी टाउन तथा सुमन ग्राम सुन्सी से अल्ट्रा व एक्सरे सहित बड़ी संख्या में लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

मरीजों का कहना है कि आए दिन दिन विद्युत सप्लाई गायब रहती है। इससे न तो समय से एक्सरे, अल्ट्रासाउंड हो पाते हैं और न ही रिपोर्ट प्राप्त हो पाती है। यही हाल पैथोलॉजी का भी है जहां विद्युत कटौती के चलते लोगों को रिपोर्ट प्राप्त करने और डॉक्टरों को उसे दिखाकर उचित परामर्श लेने के लिए कई बार अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते हैं। इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र ओयल के जेई दिवाकर ने बताया कि लाइन में खराबी आने पर सप्लाई बाधित होती है। शनिवार को 33 केवी मेन लाइन में खराबी आने से सप्लाई बाधित रही। अस्पताल को 24 घंटे विद्युत सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed