{"_id":"6959698f5cf6f42e380f018b","slug":"patients-are-also-suffering-from-the-pain-of-disorder-before-getting-ultrasound-done-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-165068-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अल्ट्रासाउंड कराने से पहले अव्यवस्था का भी दर्द झेल रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अल्ट्रासाउंड कराने से पहले अव्यवस्था का भी दर्द झेल रहे मरीज
Sun, 04 Jan 2026 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए इंतजार करतीं महिलाएं। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने से पहले मरीज अव्यवस्था का दर्द भी झेल रहे हैं। जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट को दोनों जगह का चार्ज दिया गया है। ऐसे में दोनों जगह वे पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं। कई मरीजों को बैरंग ही लौटना पड़ता है।
जिला महिला अस्पताल में काफी समय से रेडियोलॉजिस्ट की कमी है। करीब तीन माह पूर्व एक रेडियोलॉजिस्ट को यहां तैनात किया गया था। हालांकि, अब वह बिना सूचना दिए नदारद हैं। ऐसे में जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. डीके पुष्कर को जिला महिला अस्पताल में जांच के लिए तैनात किया गया है। 15 किलोमीटर की दूरी पर बने दोनों अस्पतालों में जांच करना अब उनकी जिम्मेदारी है।
दो अस्पतालों में जांच करने की वजह से वह कुछ ही समय महिला अस्पताल में दे पा रहे हैं। एक ही रेडियोलॉजिस्ट की दो जगह तैनाती की वजह से दोनों अस्पतालों में सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। जिला महिला अस्पताल में जहां पहले करीब 70-80 अल्ट्रासाउंड जांच हो रही थीं, जो घटकर अब 35-40 ही रह गई हैं। ऐसे में अन्य मरीजों को वापस बैरंग लौटना पड़ रहा है। वहीं, पहले जहां जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की करीब 70-80 जांच हो रही थीं। वह घटकर अब 50 रह गई हैं। खासकर जब रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर होते हैं या न्यायालय में जाना पड़ता है तो समस्या और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
10 किलोमीटर दूर से आए हैं। चिकित्सक देखकर चले गए। अब सोमवार को दोबारा अल्ट्रासाउंड जांच के लिए आएंगे।
नेहा वर्मा, मरीज, पीरपुर देवकली
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इतनी ठंड में जिला महिला अस्पताल जांच के लिए आए हैं लेकिन जांच नहीं हो पाई। अब दोबारा से आना पड़ेगा।
प्रीति, मरीज, परसदहा
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक फिलहाल अल्ट्रासाउंड जांच कर रहे हैं।
डॉ. वाणी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज