फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Patient dies after operation, uproar

ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, हंगामा

Sun, 03 Jan 2021 10:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Patient dies after operation, uproar
पलियाकलां। भीरा थाना क्षेत्र के मेड़ईपुरवा निवासी एक मरीज की संपूर्णानगर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई, जिसके बाद परिजन ने ऑपरेशन के बाद डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर इंस्पेक्टर समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है, हालांकि मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम मेड़ईपुरवा निवासी शिव सागर लाल शुक्ला का 40 वर्षीय पुत्र ओमकार शुक्ला शुक्रवार को बाइक फिसलने से घायल हो गया था, जिसके बाद परिवार वाले उन्हें पहले भीरा के निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे और फिर बाद में उन्हें पलिया रेफर किया गया। आरोप है कि संपूर्णानगर रोड स्थित निजी अस्पताल में चिकित्सक ने उनसे बगैर पूछे ही उनके भाई का ऑपरेशन कर दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई है। इस पर परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और अस्पताल गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर भानू प्रताप सिंह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। मृतक के पिता शिवसागर ने पुलिस को डॉक्टर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed